Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और 12GB RAM के साथ दिखा Xiaomi 18 Pro Max, जानें गीकबेंच स्कोर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/xiaomi-18-pro-colors-design-leak.jpg

Xiaomi 18 Pro Max के लॉन्च से पहले इसकी Geekbench लिस्टिंग सामने आई है। इस लिस्टिंग से कंपनी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के प्रोसेसर, रैम, सॉफ्टवेयर और परफॉरमेंस से जुड़ी शुरुआती जानकारी देखने को मिली है। गीकबेंच पर फोन के चीनी मॉडल को M1544F मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। खास बात यह है कि लिस्टिंग में Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट के साथ फोन का परफॉरमेंस दमदार नजर आया है। आइए, आगे अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 Pro Max गीकबेंच डिटेल्स

Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Xiaomi 18 Pro Max में SM8975 मॉडल नंबर वाला चिपसेट दिया गया है। इसे फिलहाल Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro माना जा रहा है। हालांकि यह नाम अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं है। चिपसेट में कुल 8 कोर दिए गए हैं। इनमें तीन कोर की क्लॉक स्पीड 3.74GHz, तीन कोर की 4.03GHz और दो कोर की स्पीड 5.11GHz तक दिखाई गई है।

ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 850 GPU दिया गया है। इससे लगता है कि Xiaomi 18 Pro Max को कंपनी हाई-एंड परफॉरमेंस वाले फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaomi 18 Pro Max ने Geekbench 7 के सिंगल-कोर टेस्ट में 3,582 और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,247 अंक हासिल किए हैं। Geekbench लिस्टिंग में फोन में करीब 12GB RAM होने का जिक्र है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 17 पर लिस्ट हुआ है। इसके साथ कंपनी का HyperOS 4 इंटरफेस मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 18 Pro Max को Geekbench 7 के GPU टेस्ट में भी देखा गया है। इसमें Snapdragon के नए चिपसेट ने OpenCL टेस्ट में 26,210 अंक हासिल किए हैं। वहीं Vulkan टेस्ट में 29,934 अंक का स्कोर मिला है।

हालांकि, यह स्मार्टफोन अभी लॉन्च नहीं हुआ है और ये प्री-रिलीज हार्डवेयर के बेंचमार्क स्कोर हैं। अलग-अलग सॉफ्टवेयर वर्जन, टेस्ट कंडीशन और डिवाइस की कंडीशन के अनुसार स्कोर में बदलाव हो सकता है। इसलिए इन रिजल्ट को संभावित ही माना जा रहा है और असल जानकारी के लिए और अपडेट मिलने का वेट करना होगा।

Xiaomi 17 Pro

फिलहाल Xiaomi 18 Pro Max के डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। Geekbench लिस्टिंग से फोन के हार्डवेयर और परफॉरमेंस की शुरुआती जानकारी जरूर मिली है। उम्मीद है कि कंपनी के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके अन्य स्पेसिफिकेशन भी सामने आ सकते हैं। यह नया फ्लैगशिप फोन चाहने वाले ग्राहकों के लिए तगड़ा विकल्प बन सकता है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।