
गेमिंग लवर्स के लिए शाओमी आज एक दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जी, हां, कंपनी आज यानी 27 मई को भारत में Black Shark 2 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शाओमी के सब-ब्रांड ब्लैक शार्क के इस गेमिंग फोन को चीन में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब भारतीय बाजार में यह फोन एंट्री करेगा।
ऐसे देखें लाइव इवेंट
अगर आप इस इवेंट को घर बैठे अपने लैपटॉप या फोन पर देखना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर इस डिवाइस को लेकर बनाए गए पेज पर देख सकते हैं। वहीं, कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी फोन लॉन्च की लाइव स्ट्रीम की जाएगी। डिवाइस आज दोपहर 1 बजे शुरु होने वाले इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा।
फ्लिपकार्ट पर होगी सेल
Xiaomi Black Shark 2 से जुड़ा एक टीज़र कुछ समय पहले शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर देखा गया था, जिससे कंफर्म हो गया है कि 27 मई को लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, डिवाइस की सेल कब होगी यह इवेंट के दौरान बताया जाएगा। लेकिन, यह पक्का है कि कंपनी फ्लिपकार्ट के जरिए अपना फोन सेल करेगी। इसे भी पढ़ें: 4,499 रुपये वाला Xiaomi Redmi Go अब होगा और भी ताकतवर, कंपनी ला रही है फोन का एक और नया वेरिएंट
ये हो सकती है कीमत
Xiaomi की ओर इस फोन को चीन में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इनमें 6जीबी/128जीबी मैमोरी (3199 युआन / तकरीबन 32,800 रुपये), 8जीबी/128जीबी स्टोरेज (3499 युआन / तकरीबन 35,800 रुपये), 8जीबी/256जीबी मैमोरी (3799 युआन / तकरीबन 38,500 रुपये) और 12जीबी/256जीबी स्टोरेज (4199 युआन / तकरीबन 43,000 रुपये) मौजूद है। इंडिया में Black Shark 2 का कौनसा वेरिएंट आएगा यह अभी पक्का नहीं है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi K20 Pro की कीमत हुई लीक, तीन वेरिएंट्स में होगा लॉन्च, जानें क्या है प्राइज़
स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इसलिए फोन की स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा हमें पहले से ही है। Black Shark 2 को मैटेलिक बॉडी पर बनाया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27वॉट चार्ज सपॉर्ट करती है।


















