
पिछले साल से ही Xiaomi Electric Car की बात शुरू हुई थी। वहीं अब खबर है कि कंपनी अगस्त में इस कार से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी अगस्त में एक पब्लिक इवेंट करने वाली है और उस दौरान इस कार को प्रदर्शित कर सकती है। इस खबर को सबसे पहले शीना टेक ने प्रकाशित किया है और उन्होंने दावा किया है कि Xiaomi के फाउंडर Lei Jun अगले महीने इस प्रोटोटाइप Xiaomi Electric Car को पेश करने वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वे दिन का ज्यादातर समय शाओमी हेडक्वार्टर में ही बिता रहे हैं जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि कंपनी के कार का प्रोजेक्ट सही तरह से कार्यान्वित हो रहा है।
जल्द शुरू होगी Xiaomi Electric Car की टेस्ट ड्राइव
इस प्रोटोटाइप कार का प्रदर्शन होने के बाद अभी लॉन्च होने में थोड़ा समय है क्योंकि फिलहाल इसके अलग-अलग कंडीशन में टेस्ट ड्राइव बाकी है। खबर के अनुसार कार का टेस्ट ड्राइव इस साल सर्दियों के दौरान शुरू हो जाएगा। Xiaomi Electric Car का डिजाइन HVST ऑटोमोबाइल द्वारा किया गया है। इसी टीम ने WM Motor के लिए Maven concept car कार का डिजाइन किया था। कंपनी अपने अपने इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट को ऑटोमेटिक ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहती है। इसके लिए पीआर डायरेक्टर की नियुक्ति कर ली गई है और मार्केटिंग कैम्पेन अगस्त में कार के प्रदर्शन के बाद शुरू हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Alto से भी छोटी बैटरी वाली कार लॉन्च को तैयार, तस्वीरों में देखें कितना खास होगा इंटीरियर लुक

Xiaomi Electric Car के लिए क्या है तैयारी
इलेक्ट्रिक कार में कंपनी पूरे दमखम के साथ आने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने पिछले साल ही घोषणा कर दी थी और इसके लिए 7 अरब रुपये से ज्यादा के इन्वेस्टमेंट की घोषणा ऑटोमेटिक ब्रांड के लिए की थी। Xiaomi ने अपने ऑटो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को चीन के Yizhuang शहर में स्थापित की है। यहीं कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम भी है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यही यह प्लांट पूरी क्षमता के साथ कार्य करे तो प्रति वर्ष लगभग 3,00,000 कार का प्रोडक्शन किया जा सकता है।
जहां तक शाओमी इलेक्ट्रिक कार के लुक की बात है तो यह इसके कुछ फोटो लीक हुए हैं जिसके अनुसार यह कार MW Motors Maven के कॉन्सेप्ट कार के समान ही है। यह बिल्कुल रिब्रांडेड मॉडल दिख रहा है। फिलहाल कंपनी की योजना हर साल 1,50,000 कार बनाने की है। इसे भी पढ़ें: ये कंपनी पेश कर सकती है सस्ती बैटरी वाली कार, 200KM तक की मिलेगी रेंज!
Xiaomi Electric Car लॉन्च डेट
जैसा कि हमने कहा कि कंपनी अभी अपने प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक कार का प्रदर्शन करने वाली है लेकिन कमर्शियल लॉन्च होने में अभी लगभग दो साल का समय है। कंपनी ने इसके लिए लगभग 1,000 कर्मचारियों की फौज तैयार कर ली है लेकिन शाओमी के इस इलेक्ट्रिक कार को 2024 तक ही लॉन्च किया जा सकेगा। शुरुआत में कंपनी इसे चार मॉडल में पेश करने वाली है जिसमें A+ और B जैसे सेग्मेंट शामिल होंगे।
Xiaomi Electric Car का प्राइस
Xiaomi Electric Car के प्राइस की बात करें तो अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार A+ सेग्मेंट वाले मॉडल की कीमत 150,000 और 200,000 चीनी युआन होगी जो कि 18 लाख और 25 लाख रुपये के बराबर है। वहीं B सेग्मेंट के कार 200,000 और 300,000 चीनी युआन जो कि 25 लाख रुपये और 35 लाख रुपये के बराबर है। ये कारों L3 Autonomous ड्राइविंग तकनीक को सपोर्ट करेंगी।


















