Alto से भी छोटी बैटरी वाली कार लॉन्च को तैयार, तस्वीरों में देखें कितना खास होगा इंटीरियर लुक

Join Us icon

इलेक्ट्रिक कार्स (Electric Car) की डिमांड को देखते हुए इंडिया में आने वाले समय में नई व शानदार बैटरी से चलने वाली गाड़ियां लॉन्च हो सकती हैं। वहीं, अभी से इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Upcoming Electric Car In India 2022) के बारे में लीक्स व रिपोर्ट्स भी सामने आने लगी हैं। ऐसी ही एक रिपोर्ट में सामने आया था कि MG Motor इंडिया में जल्द ही अपनी छोटी लेकिन धमाकेदार EV लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि टू-डोर वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार MG E230 EV को Auto Expo 2023 पेश हो सकती है। लेकिन अब उससे पहले इस कार का इंटीरियर लुक सामने आया है। आइए आगे तस्वीरों में देखते हैं कि कैसा होगा इसका इंटीरियर।

MG compact EV

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार Tata Nano से भी छोटी होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि भारत के लिए आने MG की यह कॉम्पैक्ट EV काफी हद तक चीन में मिलने वाली Wuling Air EV और Wuling Honguang EV जैसी ही होगी। लीक तस्वीरों के मुताबिक भारत में आने वाली इस मिनी EV के इंटीरियर में डुअल-टोन सेट-अप मिलेगा। इसमें हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे केबिन को बेहतरीन लुक देता है। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! आ गई दुनिया कि पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 7 महीने!

नीचे देखें तस्वीरें

ऊपर तस्वीरों में कार के इंटीरियर को देखा जा सकता है। इस कार के अंदर डुअल 10.25-इंच की स्क्रीन होगी जो वीइकल डिटेल और दूसरी जानकारी के बारे में दर्शाएगी। वहीं, स्क्रीन के ठीक नीचे दो एसी वेंट दिए जाएंगे, जिसमें HVAC (हीटिंग, वेंटीलेशन और एयर कंडीशनिंग) कंट्रोल के लिए तीन गोल नॉब होंगे। साथ ही स्टीयरिंग वील के लिए टू-स्पोक यूनिट है जिसमें दोनों तरफ अलग-अलग कंट्रोल सेटअप मौजूद होगा।

150km range Mg e230 two door electric car to be launched india 2023
Representative image

साथ ही डोर पैड, डैशबोर्ड और सीटों को सफेद और ब्राउन फिनिश दिया गया है। इस Mini MG EV कार में 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। सेंटर कंसोल की बात करें तो इसमें थोड़ा स्टोरेज स्पेस, गियर सलेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और पावर विंडो स्विच मिलेंगे।  इसे भी पढ़ें: टाटा की Electric Car मार्केट पर कब्जा करने की तैयारी, चुपके से बना डाली बैटरी से चलने वाली सफारी

लॉन्च से पहले सड़कों पर स्पॉट हुई थी Small Electric Car

इससे पहले Autocar India की वेबसाइट ने इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया था। स्पॉट की गई तस्वीर से साफ था कि MG ने टेस्टिंग के लिए Air EV का लेफ्ट-हैंड ड्राइव वर्जन इस्तेमाल किया। इस दौरान बताया गया कि कार के बूट पर एक स्पेयर टायर लगा है जो ग्लोबल मॉडल पर भी देखा जा चुका है। इंडोनेशिया में, Air EV को 12-इंच के स्टील व्हील्स के साथ सेल की जाती है। हालांकि, भारत में, हमें स्टाइल वाले पहिए देखने को मिल सकते हैं।

mg-small-ev

रिपोर्ट के अनुसार, E230 के हाई वेरिएंट में वुडन और फॉक्स एल्युमिनियम इंसर्ट के साथ सॉफ्ट-टच मटीरियल दिया जा सकता है। साथ ही उम्मीद है इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का डुअल-स्क्रीन लेआउट होगा। अगर बात करें लुक की तो इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का डिजाइन बहुत ही अनोखा है। इसमें फंकी एलिमेंट्स और डिजाइन लैंग्वेज के साथ टू-डोर बॉडी स्टाइल हैं। यह MG के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (GSEV) पर आधारित है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग बॉडी स्टाइल बनाने में भी सक्षम है।

इसका कोडनेम E230 है और यह Wuling Air EV पर आधारित होगी। आपको बता दें कि Wuling MG का सिस्टर ब्रांड है और उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया में Air EV को पेश किया था। हालांकि, एमजी बाजार में लॉन्च करने से पहले एयर ईवी में कुछ बदलाव करेगा। आधिकारिक तौर कंपनी ने हाल ही में बयान दिया था कि भारत के लिए इस कंपनी की अपकमिंग ईवी की कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये के आस-पास होगी। इसलिए हमें उम्मीद है कि MG E230 EV की कीमत 10 लाख रुपये एक्स-शोरूम से कम हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here