इन Electric Cars के फैन हुए इंडियन, खरीदने से पहले देखें टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार्स की लिस्ट

Join Us icon

इंडिया के ऑटो मार्केट में Electric Scooter और ई-बाइक के साथ ही इलेक्ट्रिक कार्स भी काफी पॉपुलर हो रही हैं। इंडिया में इस समय लगभग 6 लाख रुपए की कीमत से शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक कार हैं, जिन्हें खरीद कर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि, कुछ वर्ष पहले काफी कम ऑप्शन होने के चलते ग्राहक भी इस असमंजस में रहते थे कि कौनसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदा जाए। लेकिन, अब बाजार में इलेक्ट्रिक कार्स के बहुत ऑप्शन हैं। वहीं, अगर देखा जाए तो भारत में EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा है और यह बात सामने आई है एक रिपोर्ट से। दरअसल, कंपनी ने साल 2021 में 80 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको साल 2021 में भारत में बेची गई टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारों की एक लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

1. Tata Nexon EV – 9,111 units

tata-nexon-ev-car-price

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम Tata Nexon EV का है। भारतीय ब्रांड टाटा मोटर्स की इस स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार की पॉपुलैरिटी टेस्ला से कम नहीं है। हमने पहले बताया था कि Tata Nexon EV ने पहले 13,500 यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया था और 2021 की रिपोर्ट में सामने आया कि Tata Nexon EV की कुल 9,111 इकाइयां सेल की गई हैं। Tata Nexon EV में 129hp (245Nm) मोटर से 321km रेंज मिलती है। साथ ही इसमें 30.2kWh लिथियम आयन बैटरी है। यह इलेक्ट्रिक कार की कीमत 14.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

2. MG ZS EV – 2,798 units

Top five most affordable cheapest electric cars in India

एक और लोकप्रिय ईवी जो फिलहाल में भारत में काफी बिक रही है वह एमजी जेडएस ईवी है। एमजी मोटर्स पोर्टफोलियो की यह अकेली कार है, जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। MG ZS EV कीमत और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में Tata Nexon EV आगे है। फिर भी यह 2021 में अच्छी बिक्री हासिल करने में कामयाब रही। साल 2021 में 2,798 इकाइयों को कंपनी ने सेल किया है। MG ZS EV में 419 किमी रेंज (143 hp / 353 Nm इलेक्ट्रिक मोटर और 44.5kWh लिथियम-आयन बैट है। वहीं, सब्सिडी के बिना ईवी की कीमत 21.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

3. Tata Tigor EV – 2,611 units

Tata Motors to launch 10 new electric vehicles in India

Tata Tigor EV की 2,611 यूनिट साल 2021 में सेल की गई हैं। टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार में 75hp (170 एनएम) है, जिसे 26kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। इसमें 306km रेंज मिलती है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम है।

4. Hyundai Kona EV – 121 units

Hyundai plans to invest rs 4000 crore in india EV market will launch 6 electric car
Hyundai Kona EV

Hyundai Kona EV बाजार में मौजूद पुरानी इलेक्ट्रिक कार्स में से एक है। इस कार का आधुनिक डिजाइन और फीचर्स काफी दमदार हैं। साल 2021 में इस कार की 121 यूनिट को सेल किया गया था। Kona EV में 136 hp (395 Nm) मोटर मिलती है जिसे 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा जाता है। यह 452km की रेंज डिलवर करती है। Hyundai Kona EV का प्राइस 23.79 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

5. Mahindra eVerito – 49 units

Top five most affordable cheapest electric cars in India

इस लिस्ट में मौजूद सभी कार से पहले ही Mahindra eVerito को कंपनी ने इंडिया में पेश कर दिया था। हालांकि, अभी यह कार प्राइवेट कार के तौर पर सेल नहीं की जा रही है। इस कार को टैक्सी नंबर पर ही सेल किया जा रहा है। साल 2021 में इस कार की कंपनी ने 49 यूनिट सेल की। इसमें 110km की रेंज मिलती है। वहीं, eVerito की कीमत Rs 10.16 लाख एक्स-शोरूप है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here