
LML Star electric Scooter Booking: एलएमएल (LML) ने हाल ही में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपने तीन नए टू-व्हीलर ( LML Electric Scooter, Bike and Cycle:)- स्टार (ई-स्कूटर), मूनशॉट (ई-हाइपरबाइक) और ओरियॉन (ई-बाइक) को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर LML Start की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नए स्टार ईवी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा चुकी है और ग्राहक कंपनी की वेबसाइट के एक फॉर्म फिल कर इसे बिना किसी पैसे के भुगतान के रिजर्व कर सकते हैं।
ऐसे रिजर्व करें LML Electric Scooter
- सबसे पहले कंपनी की https://www.lmlemotion.com/star पर जाएं।
- इसके बाद स्क्रॉल करके नीचे की तरफ जाएं।
- Reserve LML Star के नीचे फॉर्म को भरें।
- इसके बाद फॉर्म भर कर स्कूटर रिजर्व कर सकते हैं।
LML Star Electric Scooter Price और Sale
गौरतलब है कि अभी इस इलेक्ट्रिक स्कटूर की लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि कंपनी नए साल तक इस बैटरी वाली स्कूटी को पेश कर सकती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार LML Star की कीमत Rs 1 lakh (ex-showroom) हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Video: Electric Scooter में लगी आग, डिलीवरी ब्वॉय ने चलते स्कूटर से कूदकर बचाई जान
LML Electric Scooter Star
अगर बातकरें LML की बैटरी वाली स्कूटी की तो इसका नाम ‘Star’ है। वहीं, इस new LML Star के कॉन्सेप्ट मॉडल का डिजाइन काफी शानदार दिखाई दे रहा है। खबर के अनुसार e-scooter में एक डिसप्ले पैनल भी मिलेगा जो कि कस्टम टेक्सट मैसेज को दिखाएगा। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में इंजीनियरिंग, अर्गोनॉमिक्स, गैजेटरी, आराम, सुरक्षा और राइड अनुभव का शानदार मेल देखने को दिखाई देगा। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters 2023: करें थोड़ा इंतजार! अगले साल लॉन्च होंगे ये धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर
कंपनी ने की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एलएमएल के एमडी और सीईओ योगेश भाटिया का कहना है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे प्रमुख प्रोडक्ट, एलएमएल स्टार के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। लोग हमारी वेबसाइट पर जा सकते हैं और एक पैसा भी खर्च किए बिना स्कूटर बुक कर सकते हैं।





















