
पिछले सप्ताह शाओमी ने भारत में अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन मी ए1 को लॉन्च किया था। यह फोन न सिर्फ अपने डुअल कैमरे की वजह से चर्चा में था बल्कि गूगल के एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन की वजह से भी लोकप्रिय हुआ। यह पहली बार है जबकि कंपनी ने अपने मीयूआई को छोड़कर स्टॉक एंडरॉयड वाले फोन को लॉन्च किया है। वहीं भारत में लगभग दो साल बाद फिर से गूगल ने एंडरॉयडवन के लिए किसी के साथ समझौता कियाा है। इससे पहले वर्ष 2014 में माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस जैसी कंपनियां एंडरॉयडवन फोन को लॉन्च कर चुकी थी। वहीं इस बार गूगल ने चीनी कंपनी पर भरोसा जताया है।
शाओमी मी ए1 की कीमत 14,999 रुपये है और लॉन्च के बाद आज यह पहली बार है जब सेल के लिए जा रहा है। भारत में शाओमी के इस फोन को आॅनलाइन स्टो फ्लिपकार्ट और मी इंडिया स्टोर से खरीद सकते हैं। आज दोपहर 12 बजे से यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा। एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन का आशय है कि अगले दो साल तक इस फोन एंडरॉयड ओएस अपडेट मिलता रहेगा।

शाओमी मी मिक्स की 5 खूबियां और 5 खामियां, जानें क्या है हिट और क्या किया मिस
डुअल कैमरे के साथ लुक, स्पेसिफिकेशन और फीचर में भी यह फोन काफी आगे है। शाओमी मी ए1 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है और यह फोन को ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन में 1080 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन को स्कैच व खरोंचों से बचाने के लिए फोन को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।
शाओमी के इस फोन को 4जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है और फोन में 128जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि शाओमी मी ए1 फिलहाल एंडरॉयड नुगट पर कार्य करता है लेकिन जल्द ही इसे ओरियो अपडेट मिलेगा।
जानें किन स्मार्टफोन में उपयोग कर पाएंगे एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस
कैमरे की बात की जाए तो शाओमी मी ए1 डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा है।एक 12-मेगापिक्सल वाईड एंगल सेंसर और दूसरा 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई, इंफ्रारेड तथा ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन में आईआर ब्लास्टर भी है। पावर बैकअप के लिएए कंपनी ने इस फोन को 3,080 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है।



















