शाओमी ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया पावर बैंक, शुरुआती कीमत 799 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/11/Xiaomi-Mi-Power-Bank-2i.jpg

कुछ दिन पहले ही शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्विट किया था कि कंपनी जल्द ही अपने नए डिवाइस लाने वाली है जो आई सीरीज में होंगे। इसे साथ ही तिरंगे झंडे का भी उपयोग किया गया था। ऐसे में आशा की जा रही थी कि कंपनी कोई मेड इन इंडिया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है और कल शाओमी द्वारा इस मेड इन इंडिया प्रोडक्ट से पर्दा उठा दिया गया। कंपनी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा में अपने नए प्लांट की शुरुआत की है और इसके साथ ही शाओमी द्वारा दो मेड इन इंडिया पावर बैंक को भी लॉन्च किया गया है।

चीनी ऐप यूसी ब्राउजर पर लगा बैन, जानें इससे जुड़ी 10 अनकही बातें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने दो पावर बैंक का ऐलान किया है जिसमें एक मी पावर बैंक 2आई 10,000 एमएएच का है जबकि दूसरा मी पावर बैंक 2आई 20,000 एमएएच की क्षमता वाला है। इन पावर बैंक का निर्माण नोएडा के संयंत्र में ही किया जाएगा। मेड इन इंडिया के साथ इन पावर बैंक की कीमत भी काफी कम है। कंपनी ने इन्हें 799 रुपये और 1,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

कलाई पर भी बंध सकेगा सैमसंग का फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी एक्स, गलती से कंपनी की वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

इससे पहले भी शाओमी भारत में अपने मी पावर बैंक को उतार चुकी है जो काफी लोकप्रिय रहे थे। उस वक्त भी 10,000 एमएएच और 20,000 एमएएच के पावर बैंक लॉन्च किए गए थे लेकिन उनकी कीमत थोड़ी ज्यादा थी जबकि नए पावर बैंक कीमत के लिहाज से भी काफी शानदार हैं।

मी पावर बैंक 2आई को खास फीचर से लैस किया गया है। यह पावर बैंक क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करता है। वहीं कपंनी ने इसमें डुअल यूएसबी आउटपुट दिया है जहां फोन को चार्ज करने के दौरान ही आप पावर बैंक को चार्जर से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि 10,000 एमएएच वाला पावर बैंक एल्यूमिनियम डिजाइन पर बना है और यह बड़ी बैटरी वाले रेडमी नोट 4 हैंडसेट को दो बार से ज्यादा फुल चार्ज करने में सक्षम है। वहीं 20,000 एमएएच वाले पावर बैंक को कंपनी ने पॉलीकार्बोनेट डिजाइन में पेश किया है।