Xiaomi MIX Flip 2 की लॉन्च टाइमलाइन, बैटरी और अन्य जानकारी हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/xiaomi-mix-flip-2-launch-timeline-battery-leaked.jpg
Highlights

Xiaomi ने पिछले साल जुलाई में चीन में अपना पहला क्लैमशेल फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। अब खबर है कि ब्रांड इसके सक्सेसर Xiaomi MIX Flip 2 पर काम कर रहा है। हाल ही में इस डिवाइस से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स लीक हुई हैं। इसे पहले ही EEC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। वहीं, अब MIX Flip 2 के लॉन्च टाइमलाइन, बैटरी साइज और IP रेटिंग्स से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है।

Xiaomi MIX Flip 2 की प्रमुख डिटेल्स (लीक)

पिछली अफवाहों से पता चलता है कि MIX Flip 2 में 50MP का प्राइमरी OIS कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा जो टेलीफोटो यूनिट की जगह लेगा। फोल्डेबल फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.85-इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, NFC, पतला और हल्का प्रोफाइल और जैसी कई अन्य सुविधाएं भी होंगी।

उम्मीद है कि MIX Flip 2 को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि इसके पिछले वर्जन को चीन में लॉन्च होने के एक महीने बाद ही लॉन्च किया गया था। हालांकि यह भारत में नहीं आया है। इसलिए फ्लिप 2 की देश में आने की संभावना भी कम लगती है।