लॉन्च से पहले कंफर्म हुए मुड़ने वाले फोन Xiaomi MIX Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस, जानें क्या होगा खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/xiaomi-mix-flip-2-specifications-confirmed-ahead-of-launch.jpg
Highlights

Xiaomi ने बीते दिन ही 26 जून को चीन में होने वाले बड़े इवेंट का ऐलान किया था जिसमें कई तगड़े डिवाइस आने की पुष्टि हुई थी। वहीं, इस आयोजन से पहले चर्चित फ्लिप डिवाइस Xiaomi MIX Flip 2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हुए हैं। इसके साथ ही मोबाइल का लुक भी सामने आ गया है। बता दें कि यह पूर्व मॉडल Xiaomi MIX Flip का अपग्रेडेड वर्जन बनकर आ रहा है। इसके साथ ही यह गीकबेंच पर भी स्पॉट हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi MIX Flip 2 डिजाइन

Xiaomi MIX Flip 2 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले

Xiaomi MIX Flip 2 फोन में एक बड़ी 4.01-इंच की मल्टी-फंक्शन एक्सटर्नल स्क्रीन होगी। जो बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है। मेन स्क्रीन की बात करें तो इसमें 6.85-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन करीब 1.5K रखा जा सकता है।

प्रोसेसर

ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Xiaomi MIX Flip 2 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC दिया जाएगा। जो इसे फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

बैटरी

बैटरी के मामले में कंफर्म हुआ है कि मोबाइल में ग्राहकों को 5165mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi MIX Flip 2 में 67W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।

कैमरा

Xiaomi Mi MIX Flip 2 में Leica Summilux ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें f/1.7 अपर्चर और 23mm फोकल लेंथ के साथ एक मेन कैमरा होगा। जबकि सेकंडरी कैमरा f/2.2 अपर्चर और 14mm फोकल लेंथ के साथ दिया जाएगा। यह बताता है कि सेकंडरी कैमरा इस बार अल्ट्रा-वाइड होगा और टेलीफोटो लेंस को रिप्लेस करेगा।

Xiaomi Mi MIX Flip 2 गीकबेंच लिस्टिंग