
Xiaomi ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन को मार्केट में MIX लाइनअप के तहत Mi MIX Fold के नाम से लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के सक्सेसर पर काम कर रही है। शाओमी का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi MIX Fold 2 के नाम से पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को IMEI के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। इसके साथ ही शाओमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन्स साइट्स में मॉडल नंबर 22061218C के साथ स्पॉट किया जा चुका है।
रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Xiaomi MIX Fold 2 को सबसे पहले चीन में जून या जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। शाोमी के इस स्मार्टफोन का कोडनेम “zizhan” है, जो कि शाओमी के पहले फोल्डेबल फोन के मुकाबले अपग्रेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है।
MIX Fold 2 में होगी सैमसंग की डिस्प्ले
शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 8.1-इंच UTG AMOLED फ्लैक्सीबल स्क्रीन दी जाएगी। यह डिस्प्ले Samsung Display सप्लाई करेगा। UTG डिस्प्ले को 30 माइक्रोन लेवल पर बहुत बारीकी से प्रोसेस किया जाता है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले को ऐसे तैयार किया जाता है जो इसे फ्लैक्सीबल और ड्यूरेबल बनाता है।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी इसके डिज़ाइन में बदलाव करने के साथ-साथ हिंज भी अपग्रेड करेगी। इसके साथ ही शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के दूसरे इंप्रूवमेंट्स की बात करें तो इसके लिए हमें अभी और इंतजार करना होगा। शाओमी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में आने वाले दो से तीन महीने में और भी लीक रिपोर्ट्स सामने आ सकते हैं। यह भी पढ़ें : ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन में हुआ ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुआ 15 वर्षीय छात्र
बता दें कि Xiaomi ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold में फ्लैक्सीबल स्क्रीन के लिए पॉलीमाइड फ़िल्म (PI) का इस्तेमाल किया था। यह डिस्प्ले Huaxing Optoelectronics (TCL CSOT) ने शाओमी को उपलब्ध करवाई थी। यही टेक्नोलॉजी हमें Huawei के फोल्डेबल Mate X2 में भी देखने को मिली थी। यह भी पढ़ें : WhatsApp ने डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर्स, बढ़ेगा प्राइवेसी पर कंट्रोल



















