
Xiaomi ने कुछ महीने पहले अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Mi Mix Fold को लॉन्च किया था। Mi Mix Fold स्मार्टफोन को कंपनी ने कवर डिस्प्ले और 8.1 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया है। यह फोल्डेबल फोन ओपन होने टैबलेट मोड में आ जाता है। अब ख़बर आ रही है कि शाओमी एक और नए फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है। शाओमी के इस नए फोल्डेबल फ़ोन को लेकर कुछ लोगों का दावा है कि यह Mix Fold 2 हो सकता है। वहीं कुछ दूसरे लोगों का दावा है कि यह ऑरिजनल Mix Fold का दूसरा वेरिएंट होगा। खैर यह फोन किसी भी नाम से मार्केट में आए।इस फोन पर फिलहाल शाओमी काम कर रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर करते हुए टिपस्टर ने बताया कि शाओमी के फोल्डेबल फ़ोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही शाओमी के फोन की एक्सटरनल डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट की बात करें तो यह शाओमी के पहले फोन के मुकाबले अपग्रेड है। इससे पहले शाओमी ने पहले फोल्डेबल फोन में 60Hz का रिफ़्रेश रेट ऑफ़र किया था।
शाओमी का नया फोल्डेबल फ़ोन
इसके साथ ही टिपस्टर ने बताया कि इस फोल्डेबल फ़ोन में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोल्डेबल फ़ोन में पहले से बेहतर चार्जिंग स्पीड दी जा सकती है। टिपस्टर का कहना है कि शाओमी के इस स्मार्टफोन में 120W का चार्जर दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैटरी की बात करें तो यह पुराने फोल्डेबल फोन से थोड़ी कम है। शाओमी ने Mi Mix Fold स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी है। वहीं नए फोल्डेबल फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Tata Moters एक बार फिर इंडियन ईवी मार्केट में मचाएगी तहलका, इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च होगी Tata Punch
Xiaomi ने अपने फोल्डेबल फोन Mi Mix Fold को चीन से बाहर लॉन्च नहीं किया है। Android Headlines का मानना है कि शाओमी का नया फोल्डेबल फोन ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही शाओमी का यह फोल्डेबल फोन Mi Mix नहीं बल्कि Xiaomi Mix ब्रांडिंग के साथ भी मार्केट में एंट्री कर सकता है। फिलहाल इस फोल्डेबल फोन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 series कीमत और प्री-ऑर्डर गिफ्ट हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स





















