200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Xiaomi Mix Fold 5 हुआ लीक, सामने आई बड़ी डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/xiaomi-mix-fold-4-3c-listing.jpg

Xiaomi के अपकमिंग फोल्ड फोन Xiaomi Mix Fold 5 को लेकर नया लीक सामने आए है। टिपस्टर Digital Chat Station ने इस डिवाइस से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। लेटेस्ट लीक में बताया गया है कि फोन के prototype में मौजूद कई स्पेसिफिकेशंस में ज्यादा बदलाव नहीं है। जिससे लगता है कि कंपनी लॉन्च होने वाले मॉडल में भी इन्हीं फीचर्स को शामिल कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi Mix Fold 5 को कंपनी के इन-हाउस Xring O3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है और इसकी लॉन्चिंग 2026 की तीसरी तिमाही में होने की उम्मीद है।

Xiaomi Mix Fold 5 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

लीक के अनुसार Xiaomi Mix Fold 5 में 7.5 से 7.6 इंच का फोल्डिंग डिस्प्ले दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें सीमलेस क्रीज टेक्नोलॉजी मिल सकता है। जिससे fold line काफी कम दिखाई दे सकती है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी इस बार मिनिमलिस्ट और रनवे-इंस्पायर्ड लुक पर फोकस कर सकती है। यानी फोन पहले से ज्यादा प्रीमियम और क्लीन डिजाइन के साथ आ सकता है।

कैमरा सेक्शन में भी Xiaomi बड़ा अपग्रेड दे सकता है। लीक के अनुसार फोल्डेबल फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले आई लिस्टिंग्स में भी Samsung S5KHP5 सेंसर का जिक्र किया गया है। जो इस फोल्ड में इस्तेमाल हो सकता है।

Xiaomi Mix Fold 5 फोन में करीब 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है। साथ ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में फुल वाटर रेजिस्टेंस और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

नए लीक में चिपसेट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi Mix Fold 5 में कंपनी का अगली पीढ़ी का इन हाउस Xring O3 चिपसेट उपयोग किया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि यह चिप पिछले Xring O1 के मुकाबले कितने बड़े अपग्रेड लेकर आएगा।

कीमत में हो सकती है बढ़ोतरी

टिपस्टर के अनुसार Xiaomi Mix Fold 5 की कीमत लगभग 10,000 yuan यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 1,41,333 रुपये रखी जा सकती है। यह पिछले Xiaomi Mix Fold 4 की तुलना में ज्यादा हो सकती है। बता दें कि Mix Fold 4 को 8,999 yuan की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

फिलहाल Xiaomi की ओर से इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इसके बारे में आने वाले दिनों में और जानकारियां सामने आ सकती हैं। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।