Xiaomi Mix Fold 5 की लाइव इमेज लीक, 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ आ सकता है फोल्डेबल फोन

Xiaomi के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर नया अपडेट सामने आया है। क्योंकि आधिकारिक घोषणा से पहले कथित तौर पर Xiaomi Mix Fold 5 की लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इस इमेज से फोन के डिजाइन के साथ-साथ इसके सॉफ्टवेयर को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस HyperOS 4 पर काम कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi Mix Fold 5 डिटेल्स लीक
लीक रिपोर्ट के अनुसार, सामने आया डिवाइस Xiaomi Mix Fold 5 का इंजीनियरिंग यूनिट हो सकता है। तस्वीर में फोन HyperOS 4 पर रन करता दिखाई दिया है। जिसका वर्जन 4.0 से शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि Xiaomi, Android 17 के साथ HyperOS का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है। इसके साथ फोन का कोडनेम “Lhasa” बताया गया है, जिसे पहले भी Mix Fold 5 से जोड़ा गया था।
अगस्त में हो सकता है लॉन्च
Xiaomi Mix Fold 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। इसके बाद से माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगस्त 2026 में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी Mix Fold 5 में Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट की बजाय कंपनी का अपना Xring O3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
डिजाइन और डिस्प्ले में हो सकते हैं बड़े बदलाव
लीक के मुताबिक, Xiaomi इस बार अपने फोल्डेबल फोन के डिजाइन में बदलाव कर सकती है। नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें 7.5 से 7.6 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। जिसमें स्क्रीन की क्रीज (Crease) पहले से कम दिखाई दे सकती है।
200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी की उम्मीद
अब तक आई रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi Mix Fold 5 में 200MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 6,000mAh बैटरी, वायरलेस चार्जिंग, फुल वाटर रेजिस्टेंस और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। कैमरा को लेकर अनुमान है कि आगामी Xiaomi Mix Fold 5 फोन में Leica ब्रांडिंग वाला हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।
चीन में इसकी संभावित कीमत 10,000 युआन (करीब 1.43 लाख) बताई जा रही है। फिलहाल Xiaomi ने Mix Fold 5 से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लॉन्च तक इन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।