Xiaomi ला रही है नया 5G फोन, 16जीबी रैम के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi की तेजी किसी से छिपी नहीं है। कंपनी ने हाल ही में अपने 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन से खींची फोटो को शेयर किया था। इस फोटो के साथ ही Xiaomi ने एक टीज़र भी दिखाया था जिससे पता चला था कि शाओमी के इस स्मार्टफोन में क्वॉड ​रियर कैमरा सेटअप यानि 4 रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। वहीं अब Xiaomi की एडवांस तकनीक से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है जिसमें पता चला है कि कंपनी जल्द ही मार्केट में अपना नया 5G फोन लाने वाली है।

Xiaomi के इस 5G फोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया है। वेबसाइट पर नए Xiaomi 5G फोन को M1908F1XE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि टेना पर इस फोन के नाम का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन टेक जगत में चर्चा है कि यह नया Xiaomi 5G फोन बाजार में मी मिक्स सीरीज़ के अगले डिवाईस Mi MIX 4 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी इस फोन को Mi MIX 3S नाम से लॉन्च किए जाने की भी चर्चा है।

Xiaomi new 5g phone tenaa listing might Mi MIX 4 64mp camera 16gb ram

Xiaomi Mi MIX 4

मी मिक्स सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर हालांकि अभी तक शाओमी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अभी तक सामने आए लीक्स की मानें तो यह फोन सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बेहद ही शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनेगा। इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। यह भी पढ़ें : ट्रिपल डिसप्ले के साथ आ सकता है सैमसंग का अपकमिंग फोन, सबसे यूनिक होगा डिजाइन

Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 16जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को​ मिलेगी। आपको बता दें कि बाजार में अभी तक 16जीबी रैम मैमोरी वाला कोई भी स्मार्टफोन नहीं आया है। इसके साथ ही Mi MIX 4 के इस वेरिएंट को लीक में क्वालकॉम के सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस बताया गया है।

Xiaomi new 5g phone tenaa listing might Mi MIX 4 64mp camera 16gb ram
Mi Mix 4

आपको बता दें कि Mi MIX 4 को लेकर चर्चा है कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 64-मेगापिक्सल के कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। इस फोन में SONY का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो 64-मेगापिक्सल सपोर्ट करेगा। Xiaomi का यह आने वाला स्मार्टफोन 9248 x 6936 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो खींचने में सक्षम होगा। 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले इस स्मार्टफोन से खींची गई एक फोटो का साईज़ 20MB के करीब हो सकता है। फोन के खींची गई फोटो अल्ट्रा हाई रेज्ल्यूशन वाली होगी जो किसी 8K टीवी से भी ज्यादा ​उन्नत होगी। यह भी पढ़ें : वॉटरफॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन ला रहा है Oppo, दमदार डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi Mi MIX 4 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया Xiaomi ने Mi MIX 4 को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है, ऐसे में टेना पर लिस्ट हुआ 5G फोन Mi MIX 4 ही होगा यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here