
Tata Moters ने हाल ही में माइक्रो एसयूवी सेग्मेंट में Tata Punch लॉन्च की है। Tata Punch कंपनी की ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्किटेक्चर पर बनी हुई है, जिससे इस कार को भविष्य में वैकल्पिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फ़िलहाल Tata Punch को कंपनी ने पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया है। संभव है कि टाटा की यह मिनी एसयूवी को इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च किया जा सकता है। भारत में ईवी मार्केट में टाटा की पकड़ सबसे मज़बूत है। वहीं टाटा पंच की पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसकी टक्कर रेनो क्विड, मारुति एस-प्रेसो, इग्निस, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी गाड़ियों से है। वहीं ईवी सेग्मेंट की बात करें तो Tata Punch EV इन होम Tigor EV और Nexon EV को टक्कर देगी।
ईवी मार्केट में तहलका मचाएगी Tata Punch
Tata Punch की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। पेट्रोल वर्जन वाले इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये की क़ीमत में शुरू होगी। फ़िलहाल कंपनी ने इसकी क़ीमत का ऐलान नहीं किया है। Tata Punch भारत में ऑफिशियली 20 अक्टूबर को लॉन्च होगी। इस कार लॉन्च से पहले इसका ईवी मॉडल सुर्खियों में आ गया है। Tata को लेकर खबर है कि कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz EV पर भी काम कर रही है।

Tata Altroz को भी कंपनी ने अपने लेटेस्ट ALFA प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया है जो कि पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर कॉम्पटेबल कार है। टाटा के पेसेंजर व्हीकल प्रेसिडेंट शैलेश चंद्र ने Autocar को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी काम कर रही है लेकिन इसमें अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। ख़बरों की मानें तो कंपनी Tata Punch माइक्रो एसयूवी को Nexon EV की तरह Ziptron EV पावरट्रेन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6 series कीमत और प्री-ऑर्डर गिफ्ट हुए लीक, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
क्या है TATA का ALFA प्लेटफॉर्म
Tata Motors की नई गाड़ियां ALFA प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होती है। इस प्लेटफॉर्म पर आधारित गाड़ियां डीजल, टर्बो-पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे पावरट्रेन ऑप्शन को सपोर्ट करती हैं। Tata Punch में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला डीज़ल इंजन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, BS6 स्टेंडर्ड के चलते इस इंजन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : POCO M4 Pro 5G Phone का इंडिया लॉन्च कंफर्म, जानें कब होगी भारत में एंट्री


















