
Google ने अपने अपकमिंग प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। गूगल का लॉन्च इवेंट 19 अक्टूबर को आयोजित होना है। Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर से कंपनी पहले ही पर्दा उठा चुकी है। अब लॉन्च से पहले गूगल के दोनों प्रीमियम स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और प्री-ऑर्डर गिफ़्ट की जानकारी सामने आ चुकी हैं। गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन की क़ीमत जर्मनी की लिस्टिंग के ज़रिए सामने आई है। यहां हम आपको Google Pixel 6 सीरीज़ की क़ीमत और स्पेक्स के बारे में बता रहे हैं।
Seems like the German Retailer “Mediamarkt” spilled the beans on the Pixel 6 and confirms the 649 Price.
Source: https://t.co/H2wXIX8Lz4 pic.twitter.com/SvZMZiYIdL— Nils Ahrensmeier (@NilsAhrDE) October 6, 2021
Google Pixel 6 कीमत
Google Pixel 6 सीरीज की क़ीमत जर्मनी की वेबसाइट में लिस्टिंग के ज़रिए सामने आई हैं। Google Pixel 6 फ़ोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 649 यूरो (करीब 56,000 रुपये) है। इसके साथ ही Pixel 6 series स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने पर Bose 700 Headphones मिलेंगे, जिसकी कीमत 279.99 यूरो (करीब 24,000 रुपये) है। इसके साथ ही अमेरिका में इस फ़ोन की कीमत 749 डॉलर (क़रीब 56,000 रुपये) है। गूगल का यह ऑफ़र 27 अक्टूबर तक मान्य रहेगा, जो कि 28 अक्टूबर डिवाइस ख़रीदने पर भी लागू रहेगा।
गूगल की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफ़ोन 4,620mAh की बैटरी के साथ आएगा। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। गूगल के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में RGB कैमरा के जरिए फेस अनलॉक दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo A54s स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले क़ीमत, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट्स हुए लीक
Google Pixel 6 Pro कीमत
Google Pixel 6 Pro स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो यूरोप में इसकी कीमत 899 यूरो (करीब रुपये) हो सकती है। वहीं अमेरिका में इस फोन की कीमत 1,049 डॉलर (करीब रुपये) से 1,099 डॉलर (करीब रुपये) के बीच हो सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन को 12GB RAM और तीन स्टोरेज ऑप्शन -128GB, 256GB, और 512GB के साथ पेश किया जाएगा। Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro दोनों स्मार्टफ़ोन प्रीइंस्टॉल Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। यह भी पढ़ें : Google ने Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठाया पर्दा, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स



















