
Xiaomi ने कल चीन में अपनी दमदार Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च की है। इसी इवेंट में कंपनी ने नए Pad 8 सीरीज टैबलेट्स भी पेश किए हैं। यह Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro नाम से आए हैं। दोनों ही डिवाइस को शानदार डिजाइन, दमदार परफॉरमेंस के साथ होम मार्केट चीन में उतारा गया है। उम्मीद है यह आने वाले कुछ महीनों में अन्य बाजारों में भी आ सकते हैं। आइए, आगे सभी खूबियां और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi Pad 8 सीरीज के दोनों मॉडल्स में 11.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3.2K स्क्रीन रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 345ppi स्क्रीन डेंसिटी और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाएगी। यह डिस्प्ले TUV Rheinland ट्रिपल आई प्रोटेक्शन के साथ आता है और Soft Light Edition में AG नैनो-टेक्सचर+AR कोटिंग है, जिससे 70% तक रिफ्लेक्टिविटी कम हो सकती है।
प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi Pad 8 को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस रखा गया है। जबकि Pad 8 Pro और भी पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आया है। इससे साफ है कि दोनों मॉडल्स को हाई-परफॉरमेंस और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए बनाया गया है।
Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट्स ब्रांड के लेटेस्ट Xiaomi HyperOS 3 पर काम करते हैं। जिसकी मदद से PC-लेवल मल्टीटास्किंग, PC ब्राउजर और प्रोफेशनल एप्लिकेशंस (WPS, CAD, CAJ) का सपोर्ट मिल जाता है। इनका वजन 485 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 5.75mm रखी गई है। डिवाइस Focus Touch Pen Pro और Floating Keyboard जैसे एक्सेसरीज के साथ भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
ऑडियो के लिए दोनों मॉडल्स में चार स्पीकर और चार माइक जोड़े गए हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं। साथ ही इनमें Harman AudioEFX ट्यूनिंग भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी के मामले में Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Pad 8 Pro में 9200mAh बैटरी दी गई है। हालांकि चार्जिंग स्पीड अलग है। Pad 8 में 45W फास्ट चार्जिंग और Pad 8 Pro में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi Pad 8 की कीमत 2,199 युआन (करीब 27,370) से शुरू होती है और इसका हाई-एंड Nano Soft Light Edition 12GB + 256GB वैरियंट 2,999 युआन (करीब 37,325 रुपये) तक जाता है। वहीं, Xiaomi Pad 8 Pro की शुरुआती कीमत 2,799 युआन (करीब 34,835 रुपये) है। इसका टॉप मॉडल 16GB + 512GB Nano Soft Light Edition 4,099 युआन (करीब 51,014 रुपये) तक उपलब्ध है। कंपनी ने इन टैबलेट्स को चीन में Pine Green, Ice Crystal Blue और Black कलर ऑप्शंस में पेश किया है।
Xiaomi Pad 8 सीरीज से कंपनी का टारगेट वे ग्राहक हो सकते हैं जो तगड़ा परफॉरमेंस पसंद करते हैं। इन दोनों टैबलेट का मुकाबला मार्केट में Samsung Galaxy Tab S10 FE, OnePlus Pad 3 और Apple iPad Air 11 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। यदि आप नया टैबलेट प्लान कर रहे हैं तो शाओमी के ये लेटेस्ट डिवाइस आपके लिए बढ़िया ऑप्शंस साबित हो सकते हैं। हालांकि अगर आप ग्लोबल बाजार में हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हम आपको कोई भी अपडेट आते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।











