शाओमी रेडमी एस2 की लाइव इमेज लीक, यही है शाओमी का सस्ता डुअल कैमरे वाला फोन

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शाओमी कम कीमत में एंडरॉयड फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे खास कर भारत के लिए बनाया जा रहा है। कुछ दिन बाद ही इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया था। वहीं आज चीनी मीडिया द्वारा शाओमी रेडमी एस2 के लाइव फोटो लीक किए गए हैं। फोटो के माध्यम से इस फोन के लुक और स्टाइल का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लीक तस्वीर में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि पिछले पैनल में डुअल कैमरा दिय गया है।
हालांकि कैमरे का स्टाइल वही है जो कि रेडमी नोट 5 प्रो और मी 6एक्स में देखा गया है। बाईं ओर साइड में फ्लैश के साथ डुअल कैमरा उपलब्ध है। हालांकि इससे पहले जो लीक आया था उसमें इस बात का दावा किया गया था कि फोन में डुअल कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी होगा। जियो का धमाल : अब एक ही नंबर को चला सकते हैं दो अलग-अलग सिम में
आज के लीक में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं फ्रंट में आपको बेज़ल लेस डिसप्ले मिलेगा। हालांकि बेज़ल रेडमी नोट 5 के अपेक्षा थोड़े ज्यादा दिख रहे हैं लेकिन स्क्रीन पर एंडरॉयड कंट्रोल बटंस को आप देख सकते हैं। आॅनर 10 होने वाला है लॉन्च वनप्लस 6 को देगा टक्कर, फ्लिपकार्ट पर होगी सेल
वहीं फोन का सीपीयू ज़ेड स्क्रीनशॉट भी दिया गया है जहां प्रोसेसर की जानकारी मिलती है। शाओमी रेडमी एस2 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 2.02 गगीहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। हालांकि यहां रैम की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जीपीयू की जानकारी ले सकते हैं।
अन्य स्पेसिफिकेश की बात करें तो अब तक मिले लीक के अनुसार इस फोन में 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाला बेज़ल लेस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे 5.99 इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं फोन में 440×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाले एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है।
स्टोरेज की बात करें तो शाओमी रेडमी एस2 में आपको 2जीबी और 3जीबी रैम वेरियंट देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी हो सकती है। अब तक मिली जानकरी के अनुसार इस फोन में 12-एमपी का ओमनिवीज़न ओपी12ए10 कैमरा सेंसर हो सकता है जबकि दूसरा सेंसर सोनी आईएमएक्स486 का उपयोग किया जा सकता है। जहां तक सेल्फी की बात है तो 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरे के साथ ईआईएस और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
शाओमी रेडमी एस2 में कंपनी 3,080 एमएएच कपैसिटी वाली बैटरी दे सकती है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित हो सकता है। हालांकि फिलहाल मीयूआई की कोई जानकारी नहीं है।