ब्रेकिंग: आज से आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 4, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये

Join Us icon

शाओमी ब्रांड से आज भारत में हर कोई परिचित है। बेहतरीन क्वालिटी और कम दाम की वजह से कंपनी के फोन को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। परंतु शाओमी ब्रांड के फोन अब तक मुख्य रूप से आॅनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध होते थे। इस वजह से लोगों को शाओमी फोन के लिए लंबा इंतजार करना होता था। हालांकि कंपनी ने अब अपनी नीति में बदलाव किया है और कंपनी के फोन आॅफलाइन में भी उपलब्ध होने लगे हैं। सबसे पहले शाओमी रेडमी नोट 4, इसके बाद शाओमी रेडमी 4ए और अब रेडमी 4 स्मार्टफोन भी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होने वाला है।

पिछले सप्ताह ही हमने खबर दी थी कि रेडमी 4 आॅफलाइन स्टोर पर आने वाला है। वहीं 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाओमी रेडमी 4 आज या कल से आॅफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। हालांकि आॅनलाइन में रेडमी 4 तीन मॉडल में उपलब्ध है लेकिन आॅफलाइन स्टोर पर फिलहाल रेडमी 4 का 3जीबी और 2जीबी रैम वेरियंट ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे। जहां तक कीमत की बात है तो शाओमी रेडमी 4 2जीबी+16जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 7,499 रुपये होगी जबकि 3जीबी+32जीबी मैमोरी वेरियंट 9,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

नोकिया 3 बनाम शाओमी रेडमी 4, क्या शाओमी से बाजी मार पाएगा नोकिया

शाओमी रेडमी 4 का 4जीबी रैम वे​रियंट फिलाहल आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार फिलहाल 10,000 रुपये से उपर के बजट में कंपनी का रेडमी नोट 4 मॉडल आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। ऐसे में कपंनी रेडमी 4 के 4जीबी मॉडल को अभी लाना नहीं चाहती।

वनप्लस 5 इंडिया में हुआ लॉन्च, 8जीबी और 6जीबी मॉडल आज से सेल के लिए होंगे उपलब्ध, शुरुआती कीमत 32,999 रुपये

रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है और फोन में 5-इंच की 2.5 डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। कम रेंज के इस फोन में फिंगरप्रिंट दिया गया है इसके साथ ही आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जहां आप फोन से ही टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।

यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। शाओमी के दूसरे फोन की तरह इसमें भी बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 4100 एमएएच बैटरी के साथ पेश किया है। शाओमी रेडमी 4 में फोटोग्राफी के लिए ​13-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2.2/एफ अपर्चर वाला लेंस है।

आॅनलाइन स्टोर पर यह फोन 6,999 रुपये (2जीबी+16जीबी), 8,999 रुपये (3जीबी+32जीबी) और (4जीबी+64जीबी) मैमोरी के साथ 10,999 रुपये में उपलब्ध है।