
ऐसा बहुत कम ही बार देखने को मिलता है कि शाओमी एक बार में एक से ज्यादा फोन मॉडल लॉन्च करे। कभी—कभी कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं लेकिन आज कंपनी ने अपने रेडमी 6 सीरीज में एक साथ 3 मॉडल पेश किए हैं। शाओमी ने रेडमी 6ए, रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो को पेश किया है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इनमें दो शाओमी रेडमी 6ए और रेडमी 6 मीडियाटेक चिपसेट पर उपलब्ध हैं। यह पहली बार है जब कंपनी के मीडियाटेक चिपसेट वाले फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे जबकि रेडमी 6 प्रो क्वालकॉम चिपसेट पर आधारित है। रेडमी 6 प्रो के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 3जी मॉडल को मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया था लेकिन वह फोन सेल से पहले ही विवाद में आ गया था और कभी सेल पर नहीं गया। परंतु अब एक बार फिर से शाओमी ने मीडियाटेक पर दाव खेला है और दो मॉडल पेश किए हैं। शाओमी रेडमी 6ए की बात करें तो इस फोन में 5.45—इंच की एचडी+ (720 x 1440 पिक्सल रेजल्यूशन) वाली स्क्रीन दी है। यह फोन 18:9 आसपेक्ट रेशियो वाले फुल व्यू डिसप्ले के साथ उपलब्ध है। हालांकि कंपनी द्वारा प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी गई है। शाओमी रेडमी 6 के बारे में पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
शाओमी रेडमी 6ए मीयूआई 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो आधारित है। कंपनी ने इसे मीडियाटेक हेलिया ए22 चिपसेट की ताकत प्रदान की है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है जो इस बजट में काफी खास माना जा रहा है।
भारतीय बाजार में यह फोन 2जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही आपको 16जीबी और 32जीबी की मैमोरी मिलेगी। फोन में मैमारी कार्ड सपोर्ट है और आप 216जीबी के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
कैमरे की बात की जाए शाओमी रेडमी 6ए में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ है। वहीं फास्ट फोकस के लिए इसमें पीडीएएफ सपोर्ट है। फोन का सेल्फी कैमरा 5मेगापिक्सल का है और इसमें भी आपको एफ/2.2 अपर्चर मिलेगा।
डाटा व कनेक्टिविटी की बात करें तो शाओमी रेडमी 6ए में डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। हालांकि कमी यह कही जा सकती है कि इसमें आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 6ए के 2जीबी रैम + 16जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है। वहीं 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वाले वेरियंट को 6,999 रुपये खरीदा जा सकता है। यह फोन 19 सितंबर से सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर अमेज़न और मी इंडिया स्टोर पर उपलब्ध होगा।





















