
कल ही हमने खबर दी थी कि शाओमी जल्द ही रेडमी 6 प्रो का अपग्रेड संस्करण रेडमी 7 प्रो लाने वाला है। कल फोन के कुछ फोटोग्राफ टेना पर लिस्ट हुए थे। हालांकि उस वक्त फोन के स्पेसिफिकेशन उपलब्ध नहीं थे लेकिन आज इस फोन के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध हो चुकी है। शाआमी ने इस फोन को एम1901एफ7सी नाम से लिस्ट किया है। इससे पहले यह फोन 3सी साइट पर सर्टिफिकेशन के लिए आया था। कंपनी एम1901एफ7ई, एम1901एफ7टी और एम1901एफ7सी नाम से लिस्ट किया था अब यह टेना पर भी आ गया है।
जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो शाओमी रेडमी 7 प्रो में 5.84-इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन 2280×1080 पिक्सल फुल एचडी+ रेजल्यूशन के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि डिसप्ले टाइप में टीएफटी है। जैसा कि पिक्चर में अप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि फो में वाटर ड्रॉप नॉच स्क्रीन दी गइ है। लेनोवो ला रहा है सुपर फास्ट 12जीबी रैम वाला फोन ज़ेड5एस फेरारी एडिशन, कल होगा लॉन्च
लिस्ट किया गया शाओमी का यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है। हालांकि हो सकता कि लॉन्च के दौरान आपको एंडरॉयड 9 पाई मिले। वहीं कंपनी ने इसे 2.3गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टाकोर प्रोसेसर की ताकत प्रदान की है। प्रोसेसर मीडियाटेक है या फिर क्वालकॉम इस बारे में अभी खबर नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की भी है तैयारी, डुअल सेल्फी कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार कम रेंज के इस फोन में कंपनी बड़ी रैम और बड़ी इंटरनल मैमोरी पेश कर सकती है। शाओमी रेडमी 7 प्रो को 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी दी गई है।
रही बात कैमरे के तो फोटो में आप देख सकते हैं कि यह फोन डुअल रियर कैमरे के साथ है। वहीं टेना पर कंपनी ने इसे 12एमपी + 8एमपी के कैमरा सेंसर की जानकारी दी है। वहीं सेल्फी के लिए 8—मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में आपको पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। हालांकि जहां अब तक शाओमी फोन में बड़ी बैटरी देखी जाती थी। वहीं इस बार थोड़ी छोटी बैटरी है। कंपनी ने 2900 एमएएच की बैटरी का जिक्र किया गया है। हालांकि हो सकता है कि जब फोन लॉन्च हो तो बैटरी ज्यादा देखने को मिले।
फोन का पिछला पैनल ग्लास का बना है और फिलहाल ब्लैक कलर में लिस्ट किया गया है। परंतु कंपनी ने इसके व्हाइट, ब्लू, रेड, यलो, पिंक, ग्रीन, पर्पल, गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर के बारे में भी बताया है।






















Comments are closed.