
Samsung ने हाल ही में यूरोप में Galaxy A22 4G और Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। Galaxy A22 4G और Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च किया है। अब रूमर्स है कि Samsung के अपकमिंग Galaxy A23 स्मार्टफोन को कंपनी 50MP कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Galaxy A22 का सक्सेसर है। यहां हम आपको सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A23 स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं।
डच पब्लिकेशन GalaxyClub की रिपोर्ट की माने तो Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy A23 स्मार्टफोन को पहले की तरह 4G और 5G वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।सैमसंग Galaxy A23 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy A23 स्मार्टफोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन लॉन्च से पहले सैमसंग के इस स्मार्टफोन के बारे में और भी ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है। फ़िलहाल सैमसंग ने Galaxy A23 स्मार्टफ़ोन के बारे में ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।
Samsung Galaxy A22 5G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 700 चिपसेट के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह फोन microSD कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन 5,000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग दी गई है। सैमसंग का यह फोन Android 11 चिपसेट पर आधारित One UI Core 3.1 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Motorola पेश करेगी सबसे दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन Moto Edge X30, Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट से होगा लैस
Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, और USB Type-C चार्जिंग दी गई है। Galaxy A22 5G स्मार्टफोन को भारत में 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर – ग्रे, मिंट और वॉलेट कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा 120W फास्ट चार्ज वाला स्मार्टफोन, Xiaomi 11T Pro या Redmi Note 11 Pro+ की हो सकती है एंट्री





















