Redmi Note 10 सीरीज के इंडिया लॉन्च से पहले सामने आई बेहद अहम जानकारी, जल्द टेक मंच पर होगी एंट्री

Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को अगले महीने यानी फरवरी में चीन के साथ ही इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी Xiaomi के इन फोन्स के लॉन्च डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने हाल ही में इस सीरीज के चाइना लॉन्च को टीज किया था। वहीं, 91mobiles ने भी कुछ दिन पहले ही एक्सक्लूसिव रिपोर्ट जारी कर बताया था कि रेडमी 10 को फरवरी में इंडिया लाया जाएगा। अब इंडस्ट्री इंसाइडर ईशान अग्रवाल ने टेक वेबसाइट MySmartPrice को Redmi Note 10 और Note 10 Pro के इंडियन रैम व स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी दी है। आइए आगे एक नजर डालते हैं इस नई रिपोर्ट पर।
Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro के रैम व स्टोरेज वेरिएंट
ईशान अग्रावल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंडिया में Redmi Note 10 को 4GB+64GB और 6GB+64GB वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं, Redmi Note 10 Pro को कंपनी द्वारा 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB कॉन्फिग्रेशन में लाया जाएगा। इस लेटेस्ट रिपोर्ट में सिर्फ यही जानकारी सामने आई है।
कलर ऑप्शन
इससे पहले हमने जानकारी दी थी कि Redmi Note 10 फोन्स को कंपनी इंडिया में फरवरी माह में लॉन्च करेगी। इसके अलावा ईशान अग्रवाल ने हमें जानकारी दी कि Note 10 को Gray, White, और Green कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं, Note 10 Pro को Bronze, Blue और Gray कलर में लॉन्च किया जाएगा।
टिप्सटर के अनुसार Redmi Note 10 और Note 10 Pro की कीमत इंडिया में काफी एग्रेसिव होगी। इसे भी पढ़ें: दमदार Realme X9 Pro और Realme Race Pro होंगे लॉन्च, Xiaomi MI 11 को मिलेगी कड़ी टक्कर
स्पेसिफिकेशन्स
अभी तक Redmi Note 10 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन, कुछ लीक्स में बताया गया है कि Pro मॉडल को कंपनी द्वारा 120Hz एलसीडी डिसप्ले, स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट, 64MP प्राइमरी सेंसर और 5,050mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा रेडमी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन में जहां 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने लगाया Xiaomi पर प्रतिबंध, क्या डूबने लगा है कंपनी का नाम, क्या है आपकी राय ?
वहीं रेडमी नोट 10 स्मार्टफोन को 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर के साथ लाॅन्च किया जा सकता है। ये दोनों ही फोन पावरफुल सेल्फी कैमरा भी सपोर्ट करेंगे जो पंच- होल डिजाइन में दिया जा सकता है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि Redmi Note 10 सीरीज को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।