
पिछले साल चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने रेडमी प्रो के रूप में अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि शाओमी का यह डिवाइस अभी तक भारतीय यूजर्स को उपलब्ध नहीं हो पाया है लेकिन यह चीनी कंपनी रेडमी प्रो के उन्नत वर्ज़न रेडमी प्रो 2 को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है जिसे माइक्रोब्लागिंग साइट पर देखा गया है।
वेईबो ने शाओमी के रेडमी प्रो 2 को अपने वेबपेज़ पर लिस्ट करते हुए इस स्मार्टफोन के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का ख़ुलासा किया है। साइट के मुताबिक रेडमी प्रो 2 में रेडमी प्रो की तरह डुअल कैमरा सेटअप देखने को नहीं मिलेगा। यह फोन फुल मैटल बॉडी से निर्मित होगा जिसके रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
रेडमी प्रो 2 के अन्य फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन रैम और स्टोरेज़ के हिसाब से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है।
26 फरवरी को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में सोनी आईएमएक्स362 सेंसर वाला 12-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है जो डुअल पिक्सल आॅटोफोकस तकनीक से लैस होगा। कंपनी की ओर से फोन में 4,500एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।
हुवावो पी10 और पी10 प्लस लीक, 8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी के साथ होगा आइरिस रेकिग्निशन सेंसर
इस लीक के अनुसार शाओमी रेडमी प्रो 2 के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,599 युआन यानि लगभग 15,700 रुपये तथा 6जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन यानि तकरीबन 17,700 रुपये हो सकती है।



















