YouTube ने डिलीट की 1 million videos, अगर आप भी है इनके व्यूअर तो ज़रा बचके !

Join Us icon

डिजीटल होती दुनिया और ऑनलाईन होते लोगों के चलते इंटरनेट का यूज़ भी तेजी से बढ़ा है। इंटरटेनमेंट से लेकर इंफॉर्मेशन तक सभी तरह का कंटेट व जानकारियां इंटरनेट पर मौजूद है। लेकिन इंटरनेट पर आप जो पढ़ या देख रहे हैं क्या वह वाकई में सच और सही है? इंटरनेट की दुनिया में जिस चीज को फॉलो करने वालों की गिनती अधिक हो जाती है, लोगों द्वारा अमूमन उसे सही भी मान लिया जाता है। लेकिन Google के स्वामित्व वाली YouTube ने ऐसी Fake जानकारी देने के चलते अपने प्लेटफॉर्म से 1 Million यानी 10 लाख वीडियोज़ को Delete कर डाला है।

Delete हुई 10 लाख वीडियो

YouTube द्वारा उठाया गया यह बड़ा कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार यूट्यूब पर लाखों की संख्या में ऐसी वीडियोज़ मौजूद हैं जिनमें COVID-19 यानी कोरोना वायरस को लेकर फेक इंफॉर्मेशन दी गई है। कोरोना महामारी को लेकर भ्रामक व गलत सूचना प्रसारित करने वाले ऐसे वीडियोज़ पर कार्रवाई करते हुए यूट्यूब ने बीते कुछ महीनों में 10 लाख से भी अधिक वीडियो कंटेंट को डिलीट किया है। यूट्यूब से हटाई गई इन वीडियोज़ में कोरोना वायरस, वैक्सीन, दवा व ईलाज इत्यादि से संबंधित गलत जानकारियां दी गई थी।

YouTube Removes 1 million videos for fake Covid-19 information

हर तीन महीने में डिलीट होती है 1 करोड़ वीडियो

YouTube के अनुसार गलत सूचना व भ्रामक जानकारी देने के चलते कंपनी हर एक क्चॉटर यानी प्रत्येक तीन महीनों के अंतराल पर तकरीबन 10 मिलियन/10,000,000 वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट करती है। यूट्यूब ने अपने अपने प्लेटफॉर्म का यूज़ करने के लिए कुछ टर्म व पॉलिसी बनाई हुई है। ऐसे में जो वीडियोज़ YouTube Policy का उल्लंघन करती है उन्हें हटा दिया जाता है। इनमें से अधिकांश वीडियो ऐसी होती है जिनके 10 से भी कम व्यूज़ होते हैं। यह भी पढ़ें : कितने टाईप के होते हैं YouTube Play Button और क्या है इनकी पूरी कहानी

चलिए अब आपको बताते हैं एक काम की ट्रिक, कैसे बैकग्राउंड में भी चलाएं YouTube वीडियोज़ और गानें

1. सबसे पहले अपने एंडरॉयड फोन में Google Chrome बाउजर डाउनलोड करें और इसमें YouTube खोलें।

2. यूट्यूब ओपन होने के बाद सामने मौजूद वेबपेज के उपरी दाएं कोने पर नज़र डालें, यहां ‘तीन डॉट’ दिखाई देंगे, इस पर क्लिक करें।

3. यहां ऑप्शन्स की एक लिस्ट खुलेगी जिनमें ‘Desktop Site’ का ऑप्शन भी मौजूद होगा, इसपर क्लिक करें।

4. यहां क्लिक करते ही यूट्यूब का लेआउट बदल जाएगा जो किसी लैपटॉप/कम्प्यूटर पर खुलने वाले यूट्यूब जैसा होगा। यहां अपना पसंदीदा गाना या वीडियो प्ले करें, और फिर होम बटन दबा दें।

5. अब फोन का नोटिफिकेशन पैनल खोलें, यहां आपको वीडियो प्लेबैक का ऑप्शन मिलेगा। प्ले बटन पर क्लिक करते ही YouTube में ओपन की गई वीडियो चलने लगेगी।

6. मजे की बात है कि अगर आप अपना फोन लॉक भी कर देंगे, तो भी वह वीडियो चलती रहेगी और आप नोटिफिकेशन पैनल से उसे कंट्रोल कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here