Realme-Redmi को टक्कर देने आ रहा सस्ते वाला Moto G84 5G फोन, 1 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/08/moto-g84-5g-launch-date.jpg

Moto G84 5G फोन 1 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने आज आधिकारिक तौर पर इस फोन की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इंटरनेट पर फोन को टीज़ करते हुए कंपनी से इसकी फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दे दी है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं। उम्मीद है कि मोटोरोला जी84 5जी फोन मिड बजट में लाया जाएगा, जिसकी कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है।

Moto G84 5G इंडिया लॉन्च

मोटोरोला इंडिया ने अपने ​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये अनाउंस कर दिया है कि Moto G84 5G फोन 1 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां मोबाइल की फोटोज़ व फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। गौरतलब है कि 1 सितंबर को मोटो जी84 5जी प्राइस अनाउंस होने के बाद इसी शॉपिंग साइट पर फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola G84 5G स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : मोटोरोला ने बता दिया है कि मोटो जी84 5जी फोन इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी जाएगी। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन पीओएलईडी पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर ओआईएस तकनीक वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ काम करेगा। वहीं फ्रंट पैनल पर भी 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर देखने को मिलेगा।

रैम मैमोरी : Moto G84 5G स्मार्टफोन को 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें 256जीबी की इंटरनल स्टोरेल देखने को मिलेगी। वहीं फोन को 8जीबी रैम तथा 6जीबी रैम मैमोरी पर भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

बैटरी : कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि पावर बैकअप के लिए मोटो जी84 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जाएगा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी।

14 5जी बैंड्स : मोटोरोला अपने फोन को टीज़ कर रही है कि मोटो जी84 को 14 5जी बैंड्स के लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि यह मोबाइल डुअल सिम सपोर्ट करेगा जिसमें 5जी के साथ ही 4जी को भी चलाया जा सकेगा।