10000mAh battery वाला OPPO फोन! मिड रेंज में बड़ी बैटरी लेकर आएगा यह अपकमिंग 5G स्मार्टफोन

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय बाजार में OnePlus, POCO, iQOO और vivo जैसे ब्रांड्स जहां 8000mAh से भी बड़ी बैटरी वाले फोन ला चुके हैं वहीं realme तो 10000mAh बैटरी वाले फोन इंडिया में लॉन्च कर चुका है। अब खबर आ रही है कि टेक ब्रांड OPPO भी इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है। लीक में समाने आया है कि ओपो 10000mAh battery वाला फोन बना रही है।
ओपो को 10000एमएएच बैटरी वाला फोन आ रहा है। यह जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से सामने आई है। रोचक बात यह है कि ओपो कंपनी अभी तक 9000एमएएच कैपेसिटी टच नहीं कर पाई है। सिर्फ OPPO K15 Pro+ ही ब्रांड का अकेला स्मार्टफोन है जिसमें 8000mAh battery दी गई है। ऐसे में अब 10000mAh battery वाला OPPO फोन यकिनन इस मोबाइल कंपनी के फैंस के लिए बड़ी खबर है।
10000mAh battery वाला OPPO फोन
लीक के अनुसार 10000एमएएच बैटरी वाला ओप्पो फोन कंपनी की ‘A-series’ में लाया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक ओपो ए सीरीज में 7000एमएएच बैटरी ही लाई गई है जो OPPO A6 5G और OPPO A6 Pro 5G जैसे स्मार्टफोंस में देखने को मिली थी। अभी कंफर्म तो नहीं कहेंगे लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि जो अपकमिंग ओपो फोन 10000एमएएच बैटरी के साथ आएगा, शायद उसे OPPO A7 series में उतार दिया जाए।
इस अपकमिंग 5जी फोन की बैटरी रेटेड कैपेसिटी 9700mAh बताई गई है जो मार्केट में 10000mAh battery के साथ उतारा जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया है यह ब्रांड द्वारा लाया गया अभी तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन बन सकता है।
डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक यह बड़ी बैटरी वाला ओपो फोन मिड रेंज सेगमेंट में लाया जाएगा। इस फोन की कीमत 2000 युआन के करीब बताई गई है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 28,299 रुपये के करीब है। वहीं स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पर लॉन्च होगा और इस मोबाइल में LTPS टेक्नोलॉजी वाली फ्लैट पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है।
लीक के अनुसार 10000एमएएच बैटरी वाला ओपो फोन 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बने मोबाइल चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस प्रोसेसर का नाम तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन चर्चा है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 या Snapdragon 6 series चिपसेट पर, या फिर MediaTek Dimensity 7500 या 7400 चिपसेट पर पेश कर सकती है।