10000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा POCO X8 Power! अपकमिंग फोन की स्पेक्स हुई लीक

पोको ने मार्च महीने में अपनी एक्स8 सीरीज को पेश करते हुए इंडिया में POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी इस सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड द्वारा जल्द ही POCO X8 और POCO X8 Power भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। दोनों मोबाइल्स का मार्केटिंग मटेरियल इंटरनेट पर लीक हो गया है जहां फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।
POCO X8 Power 5G
पोको एक्स8 पावर 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बैटरी बताई गई है। जैसा कि नाम से पता चलता है, POCO X8 Power को पावरफुल 10000mAh Battery पर लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर योगेश बरार द्वारा शेयर किए गए फोन के मार्केटिंग मटेरियल पोस्टर में बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग टेक्नोलॉजी का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी पोको स्मार्टफोन 10000एमएएच बैटरी पर लॉन्च नहीं किया गया है। यानी पोको एक्स8 पावर ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा।
इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए POCO X8 Power को कंपनी 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर भारतीय बाजार में उतार सकती है। वहीं साथ ही इस फोन को 27W Reverse चार्जिंग से भी लैस किया जा सकता है। यानी पोको एक्स8 पावर किसी पावरबैंक का काम भी करेगा और इस 10,000एमएएच बैटरी वाले इस फोन से दूसरे मोबाइल, इयरबड्स या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।
सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह अपकमिंग 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक के मुताबिक यह पोको फोन LPDDR5x RAM टेक्नोलॉजी के साथ लाया जाएगा जिसमें फास्ट और स्मूथ मल्टीटास्किंग मिलेगी।
POCO X8 Power 5G फोन को 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिल सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर दी जा सकती है। यह मोबाइल IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।
फोटोग्राफी के लिए पोको एक्स8 पावर 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO X8 Power स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फुल और कंफर्म डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।