100वॉट चार्जिंग वाला OPPO K11 जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

ओेपो अपनी ‘के’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो OPPO K11 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। कंपनी की ओर से अभी फोन लॉन्च को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं दी गई है लेकिन एक ताजा लीक में इस ओपो मोबाइल की फोटोज़ और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। उम्मीद की जा रही है कि ओपो के11 जल्द ही टेक मार्केट में एंट्री ले सकता है। इसकी लीक डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।
OPPO K11 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.7″ AMOLED 120Hz display
- Qualcomm Snapdragon 782G
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 5,000mAh Battery
- 100W fast charging
स्क्रीन : ओपो के11 स्मार्टफोन के लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 6.7 इंच की पंच-होल डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया जा सकता है।
प्रोसेसर : लीक्स के मुताबिक OPPO K11 को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करेगा।
रियर कैमरा : फोटोग्राफी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है।
सेल्फी कैमरा : सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K11 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
फास्ट चार्जिंग : लीक की मानें तो ओपो अपने इस नए फोन को 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी जो इसे मिनटों में ही फुल चार्ज कर सकेगा।
बैटरी : OPPO K11 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।