108MP Camera फोन realme C53 आ रहा है इंडिया, इस तारीख को होगा भारत में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/realme-c53.jpg

रियलमी ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए आज एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि वह अपनी ‘सी’ सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन realme C53 लाने जा रही है जो आने वाली 19 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि रियलमी सी53 108 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करेगा।

realme C53 इंडिया लॉन्च डिटेल

रियमली ने बताया है कि अगले सप्ताह की 19 जुलाई को रियलमी सी53 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। इन दिन दोपहर के 12 बजे फोन पर से पर्दा उठाया जाएगा तथा लॉन्च ईवेंट को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट तथा यूट्यूब चैनल के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा।

realme C53 का कैमरा

रियलमी इंडिया इस बात की जानकारी दे चुकी है कि उनका नया मोबाइल फोन भारतीय बाजार में 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसके साथ एलईडी फ्लैश दी जाएगी। रियलमी सी53 स्मार्टफोन का कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के साथ काम करेगा।

realme C53 स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

स्क्रीन : रियलमी सी53 स्मार्टफोन में 6.74 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है। इस स्क्रीन पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 560निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसकी थिकनेस 7.49एमएम हो सकती है।

प्रोसेसर : यह रियलमी फोन एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई पर लॉन्च होगा। इसमें 1.82गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि फोन में मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिलेगा।

रैम मैमोरी : realme C53 कम से कम दो मैमोरी वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इनमें 6जीबी रैम मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक भी देखने को मिल सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी सी53 स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।