1200km की रेंज के साथ इस कंपनी ने पेश की Electric Car, दो घंटे में होगी फुल चार्ज

Join Us icon

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रिय को देखते हए अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ट्राइटन ईवी ने में हैदराबाद में अपनी Model H इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है। यह भारत में लॉन्च होने वाली कार निर्माता की पहली कार होगी जो कि देखने में बेहद ही शानदार लग रही है। Triton EV Model दिखने में बिल्कुल एक अमेरिकी एसयूवी दिखती है। आपको बता दें कि कार निर्माता पहले से ही भारत से 2.4 बिलियन डॉलर के खरीद ऑर्डर मिल चुके हैं।

1200km की मिलेगी रेंज

इसके अलावा अगर कंपनी की ओर से रेंज को लेकर दावा सही निकला तो तो यह भारत में यह पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जो इलेक्ट्रिक चार्ज पर 1,000 किलोमीटर की दूरी से ऊपर का सफर तय कर पाएगी। फिलहाल इंडिया में मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक कार में एक बार चार्ज पर इतनी रेंज नहीं मिलती है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इंडिया में लॉन्च पर ही इस दावे की असलियत सामने आएगी। इसे भी पढ़ें: देखें India की पहली Electric Car, 1993 में हुई थी लॉन्च और नाम था Lovebird, भारतीय कंपनी ने ही किया था निर्माण

electric car charging cost in India

Triton EV का डिजाइन

अगर बात करें इसकी बनावट की तो ट्राइटन ईवी मॉडल एच एसयूवी में 8 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। वहीं, इसकी लंबाई 5,690 मिमी, ऊंचाई 2,057 मिमी और चौड़ाई 1,880 मिमी है। वहीं इसका व्हीलबेस लगभग 3,302 मिमी है। इसके अलावा कंपनी का यह भी दावा है कि इसमें 5,663 लीटर (200 क्यूबिक फीट) तक के सामान में फिट होने जगह है। इसके अलावा Triton Model H एसयूवी को सात कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, इवेंट के दौरान कंपनी ने इसे सिर्फ मैटेलिक ब्लू में ही दिखाया है। इसे भी पढ़ें: अब Electric Car से बिना टेंशन जाएं Leh Ladakh, इस कंपनी ने लगाए 1 या 2 नहीं पूरे 18 चार्जिंग स्टेशन

200kWh की बैटरी

ट्राइटन ईवी मॉडल एच एसयूवी में 200kWh बैटरी दी गई है, जिसमें हाइपरचार्ज का ऑप्शन भी मौजूद है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इस कार को केवल दो घंटे में हाइपरचार्जर के जरिए पूरी तरह से रिचार्ज किया जा सकता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर बिना प्लग इन किए लगभग 1,200 किलोमीटर तक चल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here