12000mAh बैटरी वाला टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 6 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

शाओमी रेडमी ने जून महीने में इंडिया में Redmi Pad 2 लॉन्च किया था। यह टैबलेट 8GB RAM, 9000mAh बैटरी और 11-इंच स्क्रीन के साथ आया था। अब कंपनी 6 महीने बाद इसका अपग्रेडेट वर्जन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह 6 जनवरी को Redmi Pad 2 Pro 5G इंडिया में लॉन्च करेगी। यह टैबलेट अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में अधिक बड़ी स्क्रीन, ज्यादा पावरफुल बैटरी और ताकतवर प्रोसेसर के साथ आएगा जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi Pad 2 Pro 6 जनवरी 2026 को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से रेडमी पैड 2 प्रो टैबलेट भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। बताते चलें कि इसी ईवेंट में रेडमी के नए टैबलेट के साथ ही कंपनी Redmi Note 15 5G फोन भी इंडिया में लॉन्च करेगी। फोन सहित टैबलेट की कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन्स के लिए 6 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है।

रेडमी पैड 2 प्रो 12000mAh battery पर लॉन्च होगा। इस टैबलेट में 12.1-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। कंपनी की ओर से रेडमी पैड 2 प्रो को इस स्क्रीन साइज वाला दुनिया का सबसे बड़ी वाला टैबलेट कहा गया है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि यह टैबलेट QHD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले पर लॉन्च होगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। यह डॉल्बी विज़न डिस्प्ले बताई गई है।

गौरतलब है कि Redmi Pad 2 Pro ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। इंडिया में भी इस डिवाइस को ग्लोबल मॉडल जैसी स्पेसिफिकेशन्स पर लाया जा सकता है। विदेशी बाजार में यह टैब एंड्रॉयड आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

रेडमी पैड 2 प्रो ग्लोबल मॉडल को भी 12000एमएएच बैटरी पर लाया गया था और यही बैटरी इंडियन मॉडल में भी मिलेगी। ग्लोबल वर्ज़न की ही बात करें तो टैबलेट की पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह डिवाइस 27W रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिसके चलते इस टैबलेट से अन्य डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ईयरबड्स या स्मार्टवॉच भी चार्ज किए जा सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट में यह रेडमी का टैबलेट एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या ऑनलाइन मीटिंग के लिए फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से 30fps 1080P video रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं Dolby Atmos क्वॉड स्पीकर, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी इस टैब में दिए गए हैं।

Redmi Pad 2 Pro इंडिया में भी इन्हीं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस टैबलेट के साथ Redmi Smart Pen और Redmi Pad 2 Pro Keyboard भी साथ लेकर आएगी। हमारा अनुमान है कि रेडमी पैड 2 प्रो का प्राइस 20 हजार से 25 हजार रुपये तक रखा जा सकता है। कंपनी Redmi Pad 2 Pro 5G के साथ ही इसे Wi-Fi ऑप्शन में भी ला सकती है।

बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले इंडिया में OnePlus Pad Go 2 लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है। मार्केट में आने के बाद Redmi Pad 2 Pro नए वनप्लस टैबलेट को चुनौती दे सकता है। हाई क्लॉक स्पीड के मामले में वनप्लस पैड गो 2 में दिया गया MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर रेडमी पैड 2 प्रो के प्रोसेसर से हल्का पीछे कहा जाएगा।

OnePlus Pad Go 2

पावर बैकअप के मामले में भी 10050mAh बैटरी वाला लेटेस्ट OnePlus Pad Go 2 टैबलेट अपकमिंग Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के सामने हल्का मालूम पड़ता है। हालांकि दोनों ही स्क्रीन और कैमरा तकरीबन एक समान ही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो रहा रेडमी पैड 2 खुद को कितना एडवांस और पावरफुल साबित करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here