
Lava ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और क्लीन Android अनुभव चाहते हैं। यह स्मार्टफोन UNISOC T8200 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आया है। इसकी सेल Flipkart पर शुरू होगी। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Lava Virat V1 5G की कीमत और उपलब्धता
Lava Virat V1 5G को 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी लॉन्च प्राइस 11,999 रुपये रखी गई है, जबकि फोन की असल कीमत 12,999 है। यह स्मार्टफोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसे 31 जुलाई से दोपहर 12 बजे Flipkart और ब्रांड की साइट से खरीदा जा सकेगा। साथ ही यह अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेगा।

Lava Virat V1 5G के स्पेसिफिकेशंस
Lava Virat V1 5G में 17.13cm (6.75 इंच) HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 8GB तक RAM का अनुभव मिल जाएगा। वहीं, 64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
Lava Virat V1 5G फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक उपयोग में बढ़िया बैकअप प्रदान करेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसमें कोई विज्ञापन (No Ads) और कोई प्री-इंस्टॉल्ड ब्लोटवेयर (No Bloatware) नहीं मिलेगा। यानी यूजर्स को क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 5G में 13MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। जिससे यह रोज के कामों में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। यही नहीं इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और अन्य जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
मिलेगी घर पर Free Service की सुविधा
Lava अपने ग्राहकों को घर पर ही Free Service की सुविधा भी दे रहा है। इसके तहत कंपनी के प्रोफेशनल्स जरूरत पड़ने पर ग्राहक के घर से ही डिवाइस की सर्विस उपलब्ध करवा देंगे। यह सुविधा Lava के स्मार्टफोंस ग्राहकों के लिए बढ़िया साबित हो सकती है।

Lava Virat V1 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो 12,000 रुपये से कम कीमत में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, क्लीन Android 16 और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं। इसकी कीमत के हिसाब से इसे इस सेगमेंट में Realme, Redmi, POCO और Infinix जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोंस से टक्कर मिलेगी। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।









