2000 रुपये की छूट के साथ शुरू हुई 6500mAh बैटरी और 12GB RAM वाले 5G फोन Motorola Edge 70 Pro की सेल

Join Us icon

Motorola Edge 70 Pro इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें पावरफुल MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर लगाया गया है। यह स्लीम बॉडी वाला मोबाइल ​बीते सप्ताह देश में लॉन्च हुआ था जो आज 29 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। फोन की सेल शुरू होते ही कंपनी ने इसपर 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। इस लेटेस्ट 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को छूट के साथ सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। मोटोरोला ऐज 70 प्रो के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे दी गई है।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5जी फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसे 38,999 रुपये में लॉच किया गया था। शुरुआती सेल में मोबाइल पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट के बाद Edge 70 Pro को 36,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

इसी तरह 12GB RAM + 256GB Storage वाले ऐज 70 प्रो 5जी फोन को 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और डील में यह मेमोरी वेरिएंट 39,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह 2000 रुपये का डिस्कांउट कंपनी बैंक ऑफर के तहत दे रही है जिसका फायदा ICICI, SBI, Axis और HDFC बैंक ग्राहकों को मिलेगा। यह मोटोरोला का 5जी फोन PANTONE Tea, PANTONE Lily White और PANTONE Titan कलर में कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा।

जैसा कि हमने पहले ही बताया मोटोरोला ऐज 70 प्रो MediaTek Dimensity 8500 Extreme​ चिपसेट पर लाया गया इंडिया का पहला मोबाइल फोन है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 21,94,258 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान फोन ठंडा रखने के लिए इसमें 4600mm² vapor chamber मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 29 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 14 घंटे, 1 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W TurboPower तकनीक दी गई है।

Motorola Edge 70 Pro 5G फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोन स्क्रीन Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल पर बिना परेशानी काम कर सकता है।

यह मोटोरोला फोन MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। वहीं डिवाइस को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। ब्रांड ने फोन डिस्प्ले को प्रोटेक्शन देने के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर भी चढ़ाई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर और 122° एफओवी वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल + मैक्रो लेंस और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here