
वीवो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में वाई सीरीज़ के तहत नया मोबाइल फोन लॉन्च किया है। यह नया स्मार्टफोन Vivo Y75s 5G है जो 12GB RAM, MediaTek Dimensity 700, 64MP Camera और 18W 5,000mAh Battery जैसी ताकतवर स्पेसिफकेशन्स के साथ आया है। वीवो वाई75एस 5जी फोन फिलहाल चीन में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है।
Vivo Y75s 5G Specifications
वीवो वाई75एस 5जी फोन 20.07ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन डिसप्ले में 401पीपीआई, 16.7एम कलर और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है।
Vivo Y75s 5G Phone एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजन ओएस ओशियन के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए वीवो वाई75एस 5जी फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 4जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y75s 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। Vivo Y75s 8MP Selfie Camera सपोर्ट करता है।
Vivo Y75s डुअल सिम फोन है तथा 5जी व 4जी दोनों नेटवर्क पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर जहां साईड पैनल पर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
Vivo Y75s 5G Price
वीवो वाई75एस 5जी दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस CNY 1899 यानी भारतीय करंसी अनुसार 21,700 रुपये के करीब है। इसी तरह Vivo Y75s 12GB RAM + 256GB Storage CNY 2199 यानी तकरीबन 25,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।















