12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा iQoo Neo 6, ‘Xiaomi और oneplus से होगी सीधी टक्कर 

iQoo Neo 7 SE को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। मीडियाटेक डायरमेंसिटी सीरीज के प्रोसेसर 5G से लैस होते हैं ऐसे में इस फोन में आपको 5जी सपोर्ट देखने को जरूर मिलेगा। इसके साथ ही फोन को तीन मैमोरी वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज में होगा।

Join Us icon

पिछले महीने ही iQoo Neo 7 को चीन में लॉन्च किया गया था और इसे अपने बजट में एक शानदार डिवाइस माना जा रहा है। वहीं अब कंपनी इसका सस्ता वेरिएंट पेश करने वाली है। खबर है कि जल्द ही कंपनी iQoo Neo 7 SE को पेश सकती है। इस फोन को लेकर एक पोस्टर लीक हुई है जिसके अनुसार फोन में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। हाल में इस फोन के कुछ जानकारियां लीक हुई थीं। वहीं आज इस पोस्टर को सामने आ जाने स्पष्ट हो गया है कि कंपनी इसे लेकर प्लान कर रही है। इसके साथ ही फोन में 12GB रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

iQoo Neo 7 SE के लीक स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि एसई मॉडल थोड़ा सस्ता होने वाला है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि हाल ही लॉन्च आईकू नियो 7 जहां मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर पर आधारित था। वहीं iQoo Neo 7 SE को कंपनी मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। हालांकि यहां बता दूं कि मीडियाटेक डायरमेंसिटी सीरीज के प्रोसेसर 5G से लैस होते हैं ऐसे में इस फोन में आपको 5जी सपोर्ट देखने को जरूर मिलेगा। इसके साथ ही फोन को चार मैमोरी वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज में होगा। इसे भी पढ़ें: 128GB स्टोरेज, 6GB रैम, Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 33W चार्जिंग वाला रेडमी फोन सस्ते में खरीदें, जानें ऑफर

12gb-ram-and-512gb-storage-phone-iqoo-7-se-specification-leak

फोन के डिजाइन की ओर रुख करें तो देख सकते हैं कि यह फोन नियो 7 के समान ही है। स्क्वायर शेप में कैमरा ब्रैकेट है जिस पर दो कैमरे एक साथ और एक कैमरा अलग से दिखाई दे रहा है। वहीं फोन की बॉडी ग्लास में है और फ्रंट में आपको पंच होल वाली स्क्रीन देखने को मिल जाती है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस सस्ते मॉडल में भी AMOLED E5 डिसप्ले पैनल उपलब्ध होगा। रही बात स्क्रीन साइज की तो 6.78 इंच की हो सकती है। इसे भी पढ़ें: ये होगा Xiaomi का सबसे ताकतवर फोन, प्रोसेसर और कैमरा हैं कमाल के

आईकू नियो 7 एसई के पावर बैकअप की बात करें तो यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W चार्जिंग स्पीड के साथ उपलब्ध होगा। कैमरे के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन जो रुमर है उसके अनुसार यह फोन 50 एमपी के ट्रिपल रियर कैमरे के साथ उपलब्ध हो सकता है। हां! एक बात खास कही जा सकती है कि इसमें आपको कैमरे के साथ ओआईएस सपोर्ट देखने को मिलेगा।

20 october iQOO Neo 7 launch date MediaTek Dimensity 9000 plus chipset

iQoo Neo 7 सीरीज

iQoo Neo 7 सीरीज का पहला फोन चीन में लॉन्च हो चुका है और आशा है कि अगले महीने के शुरुआत में ही यह भारत में भी लॉन्च हो जाए। हालांकि इसके अलावा iQoo Neo 7 SE और Neo 7S को लेकर भी कुछ लीक आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज में 3 मॉडल लेकर आने वाली है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here