
iQOO 13 पिछले महीने इंडिया में लॉन्च हुआ है जो Snapdragon 8 Elite की ताकत के साथ आया है। इससे पहले कंपनी ने अपनी नंबर सीरीज में iQOO 12 पेश किया था जो Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन था। यूं तो यह मोबाइल 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन बीते दिनों में इसपर प्राइस ड्रॉप हो चुका है। लेकिन अब आइकू 12 पर 4,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है जिसके बाद इस फ्लैगशिप फोन का रेट और भी कम हो गया है।
iQOO 12 पर ऑफर
- 12GB RAM वाले आइकू 12 5जी फोन का सेलिंग प्राइस 45,999 रुपये है।
- शॉपिंग साइट अमेजन पर इस फोन को 3,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है।
- यह कूपन डिस्काउंट है जिससे फोन की कीमत घटकर 42,999 रुपये (₹45,999-₹3,000) हो रही है।
- छूट के अलावा अमेजन की ओर से बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर 1 हजार रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
- बैंक ऑफर के साथ iQOO 12 12GB RAM का इफेक्टिव प्राइस 41,999 रुपये (₹42,999-₹1,000) पड़ेगा।
- गौरतलब है कि यह डिस्काउंट ऑफर अमेजन की ओर से सीमित समय के लिए लाया गया है जिसका लाभ कुछ ही दिन मिलेगा।
- 12 जीबी रैम वाले 5जी फोन आईकू 12 को डिस्काउंट के साथ खरीदने तथा इसपर मिल ऑफर की विस्तृत डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
iQOO 12 की स्पेसिफिकेशन्स
डिसप्ले
iQOO 12 में 1260 × 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच 1.5K डिसप्ले दी गई है। यह LTPO AMOLED स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। फोन में वेट टच फीचर दिया गया है जिससे गीले हाथ होने के बाद भी स्क्रीन को यूज किया जा सकेगा।
परफॉर्मेंस
यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 64-बिट आर्किटेक्चर पर निर्मित क्वालकॉम क्रियो सीपीयू में एक प्राइम कोर शामिल है जो 3.3 गीगाहर्ट्ज तक की स्पीड तक पहुंच सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 750 बेहतर ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। इसमें रैम एक्सटेंड तकनीक भी मौजूद है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत देती है।
कैमरा
iQOO 12 के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV50H प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का सैमसंग जेएन1 अल्ट्रावाइड कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल ज़ूम वाला 64-मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP लेंस है।
बैटरी
iQOO 12 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। वहीं, हैंडसेट में मिलने वाली 120W फास्ट-चार्जिंग सॉल्यूशन के साथ डिवाइस 27 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में हैंडसेट ने 14 घंटे 14 मिनट का स्कोर प्राप्त किया है।
अन्य
iQOO 12 में गेमिंग के लिए एक Q1 डिसप्ले चिप मौजूद है। इसमें IP64 रेटिंग, वाई-फाई 7, 6K VC फोर-जोन कूलिंग सिस्टम, डुअल सिम 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, डुअल-फ़्रीक्वेंसी जीपीएस, आईआर ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और हैप्टिक फीडबैक के लिए एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर दी गई है।













