
वीवो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम फोन है जो फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारा गया है। 12GB RAM, MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 6200mAh battery और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा की ताकत से लैस वीवो एक्स200टी 5जी फोन की कीमत, सेल डिटेल्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स को आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo X200T 12GB RAM वाला 5G फोन है जो इंडिया में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 256GB मेमोरी वेरिएंट को 59,999 रुपये में और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 69,999 रुपये में लाया गया है। वीवो एक्स200टी की सेल 3 फरवरी से शुरू होगी जिसे Stellar Black और Seaside Lilac कलर में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती सेल में कंपनी इस वीवो फोन पर 5 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर भी देगी जिसका फायदा Kotak, HDFC और Axis क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा।
वीवो एक्स200टी 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 28,21,319 AnTuTu score अचीव कर चुका है। गौरतलब है कि यह Vivo X300 के 30,04,951 एनटूटू स्कोर से बहुत ज्यादा कम नहीं है। जब्कि कीमत के हिसाब से एक्स300 5जी फोन एक्स200टी से 16 हजार रुपये महंगा है।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200T को 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। कंपनी ने इसे 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारा है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स200टी को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। इसमें वीवो के इन-हाउस VCS 2.0 कलर सिस्टम के साथ 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 लेंस और 50MP 3x ऑप्टिकल + 100x डिजिटल ज़ूम पेरिस्कोप टेलीफोटो Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo X200T 32MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो एक्स200टी 5जी फोन को 6,200एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 14 मिनट का आ चुका है। वहीं बड़ी फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
भारतीय बाजार में यह नया वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करेगा। यूजर्स को इसमें LPDDR5X Ultra RAM तकनीक मिलेगी जो स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग प्रदान करेगी। यह नया वीवो फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ ही NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बताते चलें कि Vivo X200T इस सीरीज में जुड़ने वाला चौथा मॉडल है। इससे पहले कंपनी इंडिया में Vivo X200, X200 FE और Vivo X200 Pro लॉन्च कर चुकी है। वीवो एक्स200टी को मार्केट में मौजूद Motorola Signature और OnePlus 15R से सीधी टक्कर मिल सकती है। इनका प्राइस क्रमश: 59,999 रुपये और 47,999 रुपये है। ये दोनों स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करते हैं।












