OPPO F23 5G फोन 15 मई को होगा इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे होंगे फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/OPPO-F23-5G-Launch.jpg
Highlights

ओपो से जुड़ी खबर लंबे समय से सामने आ रही थी कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘एफ’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए OPPO F23 5G फोन पेश करने वाली है। वहीं आज इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि ओपो एफ23 5जी फोन 15 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव करते हुए कंपनी ने फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी है।

ओपो एफ23 5जी फोन का प्राइस कितना हो सकता है

OPPO F23 5G 15 मई को भारत में लॉन्च होगा जो मिडबजट सेग्मेंट में मार्केट में एंट्री लेगा। हाल ही में सामने आए एक लीक में दावा किया गया था कि इस ओपो मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये से कम ही रहेगी। बताया गया था कि फोन का बॉक्स प्राइस 28,999 रुपये होगा। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि ओपो एफ23 5जी फोन इंडिया में 27,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

ओपो एफ23 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी

ओपो एफ23 5जी स्क्रीन

कंपनी की ओर से अभी OPPO F23 5G के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई खास जानकारियां दे दी गई है। इस फोन का प्रोडक्ट पेज कंपनी वेबसाइट पर लाइव हो गया है जहां से पता चला है कि यह मोबाइल फोन 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च होगा जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।

ओपो एफ23 5जी प्रोसेसर

OPPO F23 5G में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं वेबसाइट के अनुसार यह ओपो मोबाइल 8जीबी रैम सपोर्ट करेगा जिसके साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च होगा।

ओपो एफ23 5जी कैमरा

ओपो एफ23 5जी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ रियर पैनल पर 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस और 2 मेगापिक्सल माइक्रो लेंस मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ23 5जी में 32एमपी फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

ओपो एफ23 5जी बैटरी

OPPO F23 5G में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ओपो एफ23 5जी फोन को 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा।