15000 रुपये महंगा हुआ vivo V70 Elite! सिर्फ 6 महीने में बढ़ गया इतना दाम

वीवो ने फरवरी महीने में इंडिया में अपनी ‘वी70’ सीरीज को पेश करते हुए vivo V70 Elite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 50MP Selfie कैमरा, 6500mAh बैटरी, 12GB RAM और पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लाया गया था। 19 फरवरी को 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए वीवो वी70 एलिट का रेट अब तक 15,000 रुपये बढ़ चुका है! यह vivo 5G फोन कितना महंगा हुआ है और इसके खरीदने के लिए कितने रूपये चुकाने पड़ेंगे, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo V70 Elite प्राइस
पुरानी कीमत:
8GB RAM + 256GB storage – 51,999 रुपये
12GB RAM + 256GB storage – 56,999 रुपये
प्राइस हाइक : 15,000 रुपये
नई कीमत:
8GB RAM + 256GB storage – 66,999 रुपये
12GB RAM + 256GB storage – 71,999 रुपये
वीवो वी70 एलिट के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 51,999 रुपये में लाया गया था। लेकिन अब इसका प्राइस 66,999 रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं स्मार्टफोन के 12जीबी रैम वेरिएंट को 256जीबी स्टोरेज के साथ 56,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसका रेट अब 71,999 रुपये हो गया है। बताते चलें कि यह 15000 रुपये का प्राइस हाइक कंपनी ने एक साथ नहीं किया है बल्कि बीच-बीच में कुछ हजार रुपये करके बढ़ाया गया है।
vivo V70 Elite स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी70 एलिट 5जी फोन में 2750 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की 1.5K Ultra Clear डिस्प्ले दी गई है। यह फ्लैट सर्फेस पर बनी AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस के साथ ही 4320Hz PWM डिमिंग, 459PPI, 1.07बिलियन कलर्स और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन को 3D Ultrasonic Fingerprint Scanning 2.0 तकनीक से लैस किया गया है।
vivo V70 Elite 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 18,15,619 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। स्नैपड्रैगन 8एस जेन3 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50-मेगापिक्सल 3x Telephoto कैमरा और 118डिग्री एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल Wide-Angle एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo V70 Elite 5G फोन 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए वीवो वी70 एलिट 5जी फोन में 6500mAh Battery दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery Benchmark स्कोर 18 घंटे, 19 मिनट आ चुका है। फोन में Bypass Charging तकनीक भी मौजूद जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट सीधे मदरबोर्ड को सप्लाई करती है और बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसने टेस्टिंग में फोन को 43 मिनट में 20% से 100% फुल चार्ज किया है।
vivo V70 Elite 5G फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में X-axis linear motor लगी है जो गेमिंग के दौरान 4D vibration पैदा कर शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। बताते चलें कि यह वीवो 5जी फोन 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।