15000mAh बैटरी वाला फोन बना रही यह कंपनी! एक बार चार्ज करने के बाद पूरे सप्ताह की छु​ट्टी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/honor-win-rt-2-launched-china-12070mah-battery-185hz-display-price.jpg

बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चल रहा है। दो साल पहले तक 5000mAh battery वाले मोबाइल को लेकर ही बड़ा अचंभा होता था। लेकिन अब 8000mAh तक की बैटरी तो आम हो चुकी है। बहुत से स्मार्टफोंस को 10000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में आ चुके हैं। परंतु यह ट्रेंड अभी रूकने वाला नहीं है। टेक कंपनी ऑनर इसे और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। खबर आ रही है कि Honor 15000mAh battery वाला फोन बना रही है।

15000mAh battery स्मार्टफोन

सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन का खिताब ऑनर के नाम हो सकता है। जानकारी सामने आ रही है कि यह कंपनी मोबाइल में लगने वाली 15000एमएएच बैटरी की टेस्टिंग से जुड़ी चीजें पूरी कर चुकी है और अगले महीने से इसका ट्रायल प्रोडक्शन फेस शुरू करने वाली है। मोबाइल फोन में इसकी रेटेड कैपेसिटी 14,000mAh से 15,000mAh के बीच मिल सकती है।

लीक के मुताबिक ट्रायल पूरा होने के बाद इसका मास प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है और इस बड़ी बैटरी से लैस स्मार्टफोन को अगले साल 2027 की पहली तिमाही में मार्केट में उतारा जा सकता है। फिलहाल इस मै​सिव बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि 15000mAh बैटरी वाला फोन Honor Power3 या फिर Honor Win RT3 हो सकता है।

पहले किसी स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी लगाने पर उस डिवाइस की मोटाई बढ़ जाती थी और वजन भी हैवी हो जाता था। लेकिन ऑनर के अपकमिंग मोबाइल में कंपनी हाई-डेंसिटी सेल बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है जिसके चलते बैटरी की एमएएच पावर तो बढ़ेगी लेकिन फोन की थिकनेस और वजन पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। मौजूदा समय में मार्केट में मौजूद ऑनर के बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Win Turbo 2

Honor Win Turbo 2

ऑनर विन टर्बो 2 कुछ समय पहले ही चीन में लॉन्च हुआ है जिसमें 12070mAh दी गई है। इसके साथ ही कंपनी इतनी की बड़ी बैटरी वाला Honor Win RT 2 भी आया था। विन टर्बो 2 में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक और 27W reverse चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट और 10000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.89-इंच की 2K OLED डिस्प्ले लगी है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ​डुअल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है।

Honor X9e Pro

Honor X9e Pro 5G

बीते सप्ताह ही ऑनर एक्स9ई प्रो ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है जिसमें 11000mAh बैटरी दी गई है। इसमें 80W SuperCharge और 27W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP AI कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा लगाया गया है। Honor X9e Pro 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 10000nits पीक ब्राइटनेस वाली 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह मोबाइल IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस है।