PUBG खेलने से रोका तो 16 साल के लड़के ने लगाई फांसी

Join Us icon

मोबाईल में गेम खेलना कोई बुरी बात नहीं, फिर बेशक वह कोई ऑनलाइन गेम हो या ऑफलाइन गेम। कहा जाता है कि इस तरह के गेम्स खेलने से दिमाग भी तेज होता है और सोचने की क्षमता भी फास्ट काम करती है। लेकिन जब गेम खेलने का यह शौक लत में बदल जाए तो उतना ही खतरनाक साबित हो जाता है। ऐसे ही एक गेम ने आज लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसका नाम है ‘पबजी’। PUBG यानि PLAYER UNKNOWN’S BATTLEGROUNDS. इस गेम ने हर उम्र के लोगों को अपना फैन बनाया हुआ है। पबजी इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है कि कई लोगों के लिए यह सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि लत बन चुका है। ऐसी लत जो अब जानलेवा साबित हो रही है। हैदराबाद से एक ऐसी ही चौकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें पता चला है PUBG की लत के शिकार एक 16 साल के युवा ने आत्महत्या कर ली है।

मां ने गेम खेलने से रोका तो दी जान

PUBG से जुड़ी यह हैरान कर देने वाली खबर हैदराबाद की है। मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि हैदराबाद में एक 16 साल के युवा ने आत्महत्या कर ली है। इस किशोर का नाम कालाकुरी संभाशिव बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार शिव दसवीं कक्षा का छात्र है जिसने गत सोमवार को अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक संभाशिव के पिता भारत राज ने बताया है कि शिव की दसवीं कक्षा की परीक्षा चल रही थी लेकिन वह पढ़ाई से ज्यादा वक्त मोबाईल पर गेम खेलने में बिताता था।

भारत राज ने बताया है कि, मंगलवार को शिव की ​​परीक्षा थी लेकिन सोमवार की रात वह पढ़ाई करने की बजाय फोन में PUBG खेल रहा था। और इसी वजह से शिव की मां उमादेवी ने उसे डांटा था और पबजी खेलने से रोका था। गेम न खेलने देन पर शिव नाराज हो गया और अपने कमरे में जा कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस रिपोर्ट ने इस आत्महत्या की वजह PUBG की लत को ही माना है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब PUBG की वजह से किसी किसी को इतनी भयंकर हानि हुई हो। भारत के अलग अलग क्षेत्रों से भी कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। जैसे :-

16-year-old-10-class-student-hyderabad-boy-commits-suicide-being-scolded-for-playing-pubg

~ हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में रहने वाले एक 18 साल के युवक ने अपने परिवार से PUBG खेलने के लिए एक हाई एंड स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन, परिवार वालों ने फोन दिलाने से मान कर दिया। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।

~ पिछले दिनों गाजियाबाद में रहने वाला दसवीं का एक छात्र इस खेल के चक्कर में अपना घर छोड़ कर चला गया।

~ कुछ समय पहले दिल्ली के वसंतपुर क्षेत्र में PUBG खेलने से मना करने पर एक लड़के ने अपने मां-बाप की हत्या कर दी थी।

~ जम्मू-कश्मीर में इसी गेम लत में फंसकर एक फिजिकल ट्रेनर ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया था और वह ​दीवारें में अपना सिर फोड़ने लगा था।

~ जालंधर में तो PUBG खेलने के लिए नया फोन की पाने की चाह में एक 15 साल के एक किशोर ने अपने पिता के अकाउंट से पचास हजार रुपए निकाल लिए।

16-year-old-10-class-student-hyderabad-boy-commits-suicide-being-scolded-for-playing-pubg

~ उत्तर प्रदेश से एक गांव में रहने वाले युवक पर इस गेम का ऐसा क्रेज था कि अपनी गर्भवती पत्नी के साथ ही परिवार को ही छोड़कर फरार हो गया।

~ महाराष्ट्र में हिंगोली जिले के दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया गया है कि वह दोनों PUBG खेलने में इतने अधिक व्यस्त थे कि उन्हें ट्रेन के आने की भनक भी नहीं लगी जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

~ PUBG को लेकर एक ऐसा मामला भी सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने पबजी की लत की चलते बहन के मंगेतर पर चाकू से हमला कर दिया।

~ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवक PUBG खेलने में इस कदर मगन था कि उसने पानी की जगह एसिड पी लिया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here