16GB RAM और 7,200mAh बैटरी के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 हुआ चीन में लॉन्च

Realme ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी जीटी 7 को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को वादे के मुताबिक 23 अप्रैल को पेश किया, और इसकी अनाउंसमेंट के साथ ही ब्रांड ने इस फोन की सभी खूबियों को विस्तार से साझा किया है। Realme GT 7 अपने प्रीमियम डिजाइन, दमदार चिपसेट, और पावरफुल बैटरी के साथ एक कंप्लीट परफॉर्मेंस पैकेज बनकर आया है।
Realme GT 7 प्राइस (चीन)
| मॉडल | चाइना लॉन्च प्राइस |
| 12GB RAM + 256GB Storage | 2599 युआन (लगभग ₹30,375) |
| 12GB RAM + 512GB Storage | 2999 युआन (लगभग ₹35,045) |
| 16GB RAM + 256GB Storage | 2899 युआन (लगभग ₹33,875) |
| 16GB RAM + 512GB Storage | 3299 युआन (लगभग ₹38,550) |
| 16GB RAM + 1TB Storage | 3799 युआन (लगभग ₹44,390) |
रियलमी जीटी 7 5जी फोन चाइना में तीन कलर ऑप्शन – ब्लू, व्हाइट और ब्लैक में लॉन्च किया गया है। चीन में इस फोन की सेल आने वाली 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। यह मोबाइल भारतीय बाजार में लाया जाएगा या नहीं, इस बाबत अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Realme GT 7 में 6.78-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800×1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। इस डिस्प्ले में BOE Q10 ल्यूमिनस मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो 6500 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस और 1800 निट्स की ग्लोबल ब्राइटनेस देता है। कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री की पहली 4608Hz अल्ट्रा हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग स्क्रीन है। फोन की फ्रेमिंग भी बेहद पतली है – सिर्फ 1.3mm की अल्ट्रा नैरो बेज़ल।
कैमरा और फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 16MP का Sony IMX480 सेंसर मौजूद है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देगा। रियर कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर और गेमिंग परफॉर्मेंस
Realme GT 7 को पावर देता है लेटेस्ट 3.73GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर जो 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसमें Immortalis-G925 GPU और Realme का GT परफॉर्मेंस इंजन 2.0 भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें चिप-लेवल कोर टेक्नोलॉजी, Skycom Communication System 2.0, और इंडस्ट्री का पहला e-sports नेटवर्क चिप इस्तेमाल किया है, जो AI सिग्नल ट्रैकिंग के साथ बेहतर नेटवर्किंग एक्सपीरियंस देता है।
गेमिंग के लिए यह फोन 13 पॉपुलर गेम्स में नेटिव 144 फ्रेम मोड सपोर्ट करता है और 1.5K+144 फ्रेम सुपर-रेज़ोल्यूशन और सुपर-फ्रेम कन्करेंसी भी ऑफर करता है। इस फोन में ग्रैफीन आइस-सेंसिंग डबल-लेयर कूलिंग दी गई है जिसमें 7700mm² की VC कूलिंग प्लेट दी गई है, जिसकी थर्मल कंडक्टिविटी सामान्य ग्लास बॉडी से 6 गुना अधिक है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7200mAh की बड़ी Titan बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है, जो इसे फास्ट चार्जिंग के मामले में एक मजबूत दावेदार बनाता है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी फीचर्स
Realme GT 7 में Hi-Res ऑडियो के साथ स्टीरियो स्पीकर, USB Type-C पोर्ट और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह डिवाइस IP68 और IP69 की वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और मल्टी-बैंड GNSS सपोर्ट जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं।