19 जनवरी को लॉन्च होगा दुनिया का पहला Dimensity 7100 प्रोसेसर वाला फोन Infinix NOTE Edge

Join Us icon

टेक ब्रांड इनफिनिक्स बेहद जल्द अपना नया ‘नोट’ फोन लेकर आ रहा है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि यह वाली 19 जनवरी को Infinix NOTE Edge 5G फोन लॉन्च करेगी। यह मोबाइल ग्लोबली पेश किया जाएगा जो बाद में इंडिया सहित अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनफिनिक्स नोट ऐज MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनेगा।

कंपनी की ओर से Infinix NOTE Edge लॉन्च डेट 19 जनवरी अनाउंस कर दी गई है और साथ ही खुलासा कर दिया गया है कि यह मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट पर काम करेगा। यह मीडियाटेक प्रोसेसर कुछ समय पहले ही पेश किया गया है और अभी तक कोई भी स्मार्टफोन इस चिपसेट पर नहीं लाया गया है। Dimensity 7100 8-कोर सीपीयू है ​जिसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाले 4 Arm Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले 4 Arm Cortex-A78 कोर शामिल हैं।

Infinix NOTE Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अन्य कोई जानकारी अभी कंपनी द्वारा शेयर नहीं की गई है। लेकिन लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें XOS 16 भी मिलेगी। इस मोबाइल फोन में यूजर्स को 3 जेनरेशर की ओएस अपग्रेड और 5 साथ की सिक्योरिटी अपडेट भी प्राप्त होगी।

डिस्प्ले की बात करें तो इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3D Curved डिस्प्ले बताई गई है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। वहीं साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी दी जा सकती है। अनुमान है कि कंपनी इसे स्लीम डिजाइन पर पेश करेगी और फोन की थिकनेस 6mm या इससे कम भी रखी जा सकती है।

infinix-note-edge-specs-launch-timeline-leak

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए Infinix NOTE Edge 5G फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। मोबाइल का कैमरा मॉड्यूल डिजाइन के मामले में कुछ हद तक iPhone 17 Pro Max से इंस्पायर्ड लग रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।

इनफिनिक्स नोट ऐज को पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई अगर 6मिलिमीटर से कम रखी जाती है तो इसे तारीफ के काबिल कहा जाएगा। वहीं लीक के अनुसार मोबाइल की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

सामने आई जानकारी के अनुसार इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन को चार कलर मॉडल्स में लॉन्च किया जा सकता है। इन कलर्स का नाम Lunar Titanium, Shadow Black, Silk Green और Stellar Blue बताया गया है। यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कब तक सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

बताते चलें कि हाल ही में CES 2026 में इस कंपनी ने Infinix Note 60 को पेश किया है। यह मोबाइल टू-वे ग्लोबल सैटेलाइट कॉलिंग फीचर के साथ लाया गया है। इस फोन से बिना मोबाइल नेटवर्क के ही वॉयस कॉल की जा सकती है और एसएमएस भेजे जा सकते हैं। वहीं गेमिंग और परफॉरमेंस के लिए इस मोबाइल में HydroFlow लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है जो फोन हीट होने से रोकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here