20 जून को लॉन्च होगा नया Vivo Y400 Pro, बनेगा सेग्मेंट का सबसे स्लीम 3D curved डिस्प्ले वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/vivo-new-y-series-smartphone-launch-india-exclusive.jpg
Highlights

वीवो कंपनी इस हफ्ते भारत में अपना नया ‘वाई’ सीरीज स्मार्टफोन लेकर आ रही है। बीते कई दिनों से चर्चाओं में छाए रहने के बाद अब ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है ​कि वह आने वाली 20 जून को Vivo Y400 Pro इंडिया में लॉन्च करेगी। वीवो ने इस फोन को #Dreamchasers हैशटैग के साथ प्रोमोट किया है। इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y400 Pro इंडिया लॉन्च डेट

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन 20 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे अपने नए 5जी स्मार्टफोन की कीमत पर से पर्दा उठाएगी और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी देगी। गौरतलब है कि इससे पहली ‘Y300‘ सीरीज में कंपनी ने कोई ‘प्रो’ मॉडल लॉन्च नहीं किया था। मई 2024 में Vivo 200 Pro आया था और उस वक्त यह वीवो वाई सीरीज का सबसे महंगा फोन बना था। इसका लॉन्च प्राइस 24,999 रुपये था। हो सकता है कि वाई400 प्रो भी इसकी कीमत पर आए।

Vivo Y400 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन को 6.77-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन सेग्मेंट का सबसे स्लीम कर्व्ड ऐज स्क्रीन वाला मोबाइल होगा और इसमें एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस वीवो 5जी फोन में 4500nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट भी मिलने की बात लीक में सामने आई है।

परफॉर्मेंस

Vivo Y400 Pro 5G फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यह 4नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर सीपीयू है जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 क्वॉड कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 क्वॉड कोर शामिल है।

मेमोरी

लीक में बताया गया था कि Vivo Y400 Pro 5G फोन भारत में दो स्टोेरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें 8GB RAM + 128GB Storage और 8GB RAM + 256GB Storage दी जा सकती है। इस फोन में वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट दिया जाएगा।

कैमरा

सामने आई जानकारी के मुताबिक वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल bokeh लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं लीक के अनुसार इस वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। दोनों कैमरा से 4K video रिकॉर्ड की जा सकेगा।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo Y400 Pro 5G फोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक में बताया गया है कि इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

एआई फीचर्स

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन को एआई फीचर्स से लैस बताया गया है। लीक के अनुसार इस मोबाइल फोन में AI Transcript Assist, AI Superlink, AI Note Assist, AI Screen Translation, Vivo Live Call Translation, AI Live Text और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलेंगे।