4500 की छूट से बिकेगा 200MP कैमरा वाला vivo 5G फोन V70 FE, 12GB RAM के साथ है 7000mAh बैटरी

वीवो का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन आज से बिकेगा। कंपनी ने पिछले सप्ताह ही अपनी ‘वी70 सीरीज़’ का विस्तार करते हुए vivo V70 FE इंडिया में लॉन्च किया था। आज 9 अप्रैल से यह मोबाइल भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी इस वीवो 5जी फोन पर 4,500 रुपये का भारी डिस्काउंट दे रही है। वीवो वी70 एफई को कैसे और कहां से छूट के साथ खरीदा जा सकता है इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सबसे पहले कीमत की बात करें तो vivo V70 FE का प्राइस 37,999 रुपये से शुरू होता है। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट है। वहीं स्मार्टफोन के 8जीबी + 256जीबी वेरिएंट को 40,999 रुपये में लाया गया है। सबसे बड़ा वेरिएंट यानी 12GB RAM वाला 5G फोन 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 512GB मेमोरी मिलती है।
इस नए वीवो 5जी फोन को कंपनी 10% की छूट के साथ बेच रही है। यानी मोबाइल के 8GB + 128GB वेरिएंट पर पूरे 3,800 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकेगा। इसी तरह 8GB + 256GB वेरिएंट पर 4,100 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं 12GB + 256GB वाले vivo V70 FE 5G फोन पर 4,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक ऑफर के तहत Axis, Kotak या HDFC Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को यह 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी जो फुल पेमेंट और ईएमआई बनवाने पर भी मिलेगी। वहीं मजे की बात यह है कि अगर आप यूपीआई पेमेंट करते हैं, तो भी 4500 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकेंगे। डिटेल में बताएं तो GPay, PhonePe, BHIM, Paytm, CRED, SuperMoney और Freecharge से पेमेंट करने पर भी ग्राहकों को पूरी छूट मिलेगी।
वीवो वी70 एफई 5जी फोन की सेल कंपनी वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी होगी। यह नया विवो 5जी फोन Northern Lights Purple और Monsoon Blue में खरीदा जा सकेगा। बताते चलें कि सिर्फ 1499 रुपये एक्स्ट्रा चुकाने पर कंपनी vivo V70 FE के साथ एक TWS इयरबड्स फ्री देगी और साथ ही 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त मिलेगी।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो वी70 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह विवो फोन 9,90,352 AnTuTu score अचीव कर चुका है। यह नया वीवो फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए vivo V70 FE 5G के बैक पैनल पर ओरा लाइट से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 200MP Samsung HP5 सेंसर दिया गया है जो 120डिग्री एफओवी वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस विवो 5जी फोन में AI 30X SuperZoom मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी70 एफई 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस फोन से Underwater Photography की जा सकती है। यानी पानी के अंदर भी वीडियो बनाई जा सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो यह वीवो 5जी फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वीवो वी70 एफई 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करता है।
पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन 7000mAh battery सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग यह मोबाइल 16 घंटे, 35 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो फोन Bypass Charging तकनीक से लैस किया है जो हैवी परफॉर्मेंस स्थिति में करंट को फोन बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड पर ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है और फोन हीट नहीं होता है।
कनेक्टिविटी के लिए वी70 एफई 5जी फोन डुअल बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC का सपोर्ट मिलता है। कंपनी इसे 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। वहीं ग्राहकों को इस नए विवो फोन में Gaming HyperSense Audio और स्ट्रीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे। Darkness Glow Technology के चलते यह मोबाइल रोशनी में रखने के बाद जब अंधेरे में लाया जाएगा, तो यह चमकेगा।