
Samsung Galaxy A37 5G फोन से जुड़े कई लीक्स अभी तक सामने आ चुके हैं। यह मोबाइल जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है। गैलेक्सी ए37 के बाजार में आने से पहले कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A36 5G फोन पर डिस्काउंट ऑफर जारी कर दिया है। इस सैमसंग स्मार्टफोन पर 2 हजार रुपये की छूट दी जा रही है जिसके चले गैलेक्सी ए36 5जी को 30,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
| Samsung Galaxy A36 5G | सेलिंग प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹32,499 | ₹2,000 | ₹30,499 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹35,499 | ₹2,000 | ₹33,499 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹38,499 | ₹2,000 | ₹36,499 |
सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का प्राइस 32,499 रुपये है जो डिस्काउंट के बाद 30,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। छूट के साथ इस 12जीबी रैम वाले 5जी फोन के 128जीबी वेरिएंट को 33,499 रुपये में और और 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 36,499 रुपये में परचेज कर सकते हैं।
2000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका लाभ कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेजन पर उठाया जा सकता है। बैंक क्रेडिट कार्ड से फुल पेमेंट करने या ईएमआई बनवाने पर यह छूट प्राप्त होगी। SBI, Axis, ICICI, HDFC, Bank of Baroda, DBS, IDFC First और Kotak Bank ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड पर यह 2 हजार रुपये की छूट पा सकते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना चिपसेट हो 1.8GHz से लेकर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 710 GPU दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए36 5जी फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन पर बनाया गया है। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1900निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसे इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की लेयर मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Samsung 5G फोन गैलेक्सी ए36 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। हां, मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए यह कुछ छोटी महसूस हो सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
Samsung Galaxy A36 5G फोन को एंड्रॉयड आधारित One UI 7 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपडेट साथ देती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और NFC जैसे फीचर्स मिलते है। फोन में USB Type-C audio और Stereo speakers मौजूद हैं।
















