6000mAh बैटरी वाला Samsung 5G फोन 2000 डिस्काउंट के साथ, सस्ते में खरीदें लेटेस्ट मोबाइल Galaxy F70 Pro

Join Us icon

Samsung Galaxy F70 Pro 5G बीते दिनों इंडिया में लॉन्च हुआ था जो आज से मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह सैमसंग का बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 6000mAh battery के साथ Super AMOLED स्क्रीन, 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। पहली ही सेल में कंपनी इस मोबाइल को 2000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेच रही है। इस नए सैमसंग 5जी फोन का प्राइस और इसपर मिल रहे ऑफर की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो का रेट 25,999 रुपये है। यह मोबाइल के बेस वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB Storage वे​रिएंट को 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 34,999 रुपये में लाया गया गया है। इस नए सैमसंग 5जी फोन को Aura Green और Alpha Black कलर में परचेज किया जा सकता है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन पर कंपनी पूरे 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। इस छूट के बाद Samsung Galaxy F70 Pro को 23,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 8जीबी रैम वाले 5जी फोन को 128जीबी के साथ 27,999 रुपये में और 256जीबी मेमोरी वाले फोन को 32,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। स्मार्टफोन की सेल कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन में 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह इनफिनिटी ओ स्क्रीन है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो को तगड़ी 6000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह सैमसंग का 5जी फोन लगातार 24 घंटे तक का YouTube स्ट्रीमिंग टाइम दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है। वहीं यूजर्स को इस 5जी फोन में Google Gemini और circle to search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए जहां Bluetooth 5.3, Wi-Fi और NFC जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसे IP64 रेटिंग दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here