200KM की रेंज के साथ आ रहा ये Electric Scooter, लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज

Join Us icon

कुछ समय पहले ही 91मोबाइल्स ने जानकारी दी थी कि Electric Two Wheeler कंपनी Okinawa इस माह 24 मार्च को अपने पोर्टफोलियो में (Okinawa Electric Scooter) नया Okinawa Okhi 90 Electric Scooter पेश करने वाली है। वहीं, इस स्कूटर के लॉन्च से पहले कंपनी ने अब इस ई-स्कूटर को टीज करना शुरू कर दिया है। premium electric scooter सेगमेंट एंट्री करने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टक्कर इंडिया में पहले से मौजूद Ola S1 Pro, Ather 450x, Bajaj Chetak, Bounce Infinity E1, Simple One और TVS i-Qube से हो सकती है।

कंपनी ने जारी किया टीजर

बता दें कि अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर सोशल मीडिया पर खुद कंपनी द्वारा जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि स्कूटर में LED इंडिकेटर और हेडलाइट दिए जाएंगे। साथ ही टर्न इंडिकेटर और हेडलाइट पर क्रोम आउटलाइन और कैसिंग दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: धाकड़ माइलेज और गजब फीचर्स वाले 5 सस्ते Electric Scooters, कीमत 34,899 रुपए से शुरू

Okinawa Oki90 का डिजाइन

कुछ समय पहले लीक हुई तस्वीरों में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन सामने आया था। डिजाइन पारंपरिक डिजाइनों से हटकर थोड़ा स्पोर्टी लग रहा था और अप्रिलिया के स्पोर्टी स्कूटर जैसा दिखाई दिया था। इसमें सिंगल-पीस सीट है जिसमें पिलर थोड़ा ऊपर उठा हुआ है, चंकी सिल्वर-फिनिश्ड ग्रैब रेल है जो लगेज बे बनाती है, और एक चौड़ा और चिकना रियर टेल लैंप होगा। वहीं, इसमें लगभग 15 इंच के अलॉय रिम्स होंगे जो कि राइड और हैंडलिंग अनुभव अच्छा बनाएंगे।

200km range electric scooter Okinawa Okhi 90 teased ahead of March 24th launch price sale

200KM की होगी रेंज

ओकिनावा ऑटोटेक के एमडी, जीतेन्द्र शर्मा द्वारा ने हाल ही में एक टेक साइट BGR.in को जानकारी दी थी कि अपकमिंग स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे तक होगी। गति के अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि ओकिनावा ओखी 90 को एक बार चार्ज करने पर 200 किमी तक की रेंज मिलेगी। हालांकि, वास्तविक रेंज कम हो सकती है। इसे भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में चलेगा 100 किलोमीटर! भारत में लॉन्च हुआ यह शानदार Electric Scooter, प्राइस Activa से भी कम

okinawa-oki90-electric-scooter-12-1

Okinawa Oki90 फीचर्स

Okinawa Oki90 में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डुअल शॉक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, ABS / CBS अपेक्षित, रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा है। ओकिनावा ओकी90 में 150-180 किमी की रेंज और सेगमेंट बेंचमार्क को देखते हुए 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होने की संभावना है। Okinawa Oki90 को ब्लूटूथ-कनेक्शन के साथ पूरी तरह से डिजिटल MID, ऑनबोर्ड eSIM के माध्यम से कनेक्टेड फीचर्स, जिओ-फेंसिंग, नेविगेशन, डायग्नोस्टिक्स और राइडिंग मोड्स से लैस होगी।

लेटेस्ट वीडियो

कीमत होगी कम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Okhi 90 electric scooter की कीमत अपने ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी इलेक्ट्रिक स्कूटर से कम होगी, जिसमें बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1, सिंपल वन और आदि ई-स्कूटर शामिल होंगे। हालांकि, अभी कीमत को लेकर किसी प्रकार की कोई लीक व जानकारी शामिल नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here